{"_id":"5d03de5b8ebc3e1409159aab","slug":"15605346089-srawasti-news79","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के जन्म पर मनेंगी खुशियां, घर आएगी ‘लक्ष्मी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी के जन्म पर मनेंगी खुशियां, घर आएगी ‘लक्ष्मी’
विज्ञापन
श्रावस्ती। घर आई लक्ष्मी को अब सरकार कई चरणों में पंद्रह हजार रुपये देगी। इसके लिए कन्या के माता-पिता को कन्या सुमंगला योजना के तहत ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करना होगा। यह धनराशि जन्म से लेकर स्नातक करने तक मिलेगा। इसकी समीक्षा शुक्रवार को डीएम ने की।
डीएम ओपी आर्य ने बताया कि बेटी के जन्म पर अब घर में लक्ष्मी आने की खुशियां मनाई जाएगीं। जन्म से लेकर स्नातक की पढ़ाई करने तक सरकार उसे छह चरणों में 15 हजार की धनराशि देगी। यह सब कन्या सुमंगला योजना के तहत संभव हो सकेगा। योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन करना होगा।
बालिका को स्वावलंबी बनाने और शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने में यह योजना अत्यंत कारगर साबित होगी। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने पहली अप्रैल 2019 से कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत की है। इस योजना में बेटी के जन्म से उसकी परवरिश व शिक्षा ग्रहण करने तक का खर्चा सरकार उठाएगी। सरकार निर्धारित धनराशि के रूप में बेटी के नाम से छह चरणों में एक मुश्त धनराशि उपलब्ध कराएगी। एक ही परिवार की अधिकतम दो बेटियों के जन्म पर ही यह लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहन त्रिपाठी बताते हैं कि लाभ लेने के लिए स्थायी निवास प्रमाणपत्र के साथ आधार के रूप में एक आईडी देनी होगी। लाभार्थी की वार्षिक आय तीन लाख रुपए तक होनी चाहिए। दो बच्चों से अधिक होने पर इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। किसी महिला के दूसरे प्रसव से जुड़वा बच्चे होने पर तीसरी संतान के रूप में लड़की को भी लाभ मिल सकेगा।
यहीं नहीं अगर पहले प्रसव से बालिका है तो दूसरे प्रसव से दो जुड़वा बेटियों के जन्म पर तीनों को लाभ दिए जाने का प्रावधान किया गया है। पहले चरण में जन्म पर दो हजार रुपए, दूसरे चरण में एक वर्ष तक पूर्ण टीकाकरण पर एक हजार, तीसरे चरण में कक्षा एक में प्रवेश पर दो हजार रुपए, चौथे चरण में कक्षा छह में बालिका के प्रवेश लेने पर दो हजार रुपए, पांचवें चरण में कक्षा नौ में प्रवेश के बाद तीन हजार रुपए तथा छठवें और अंतिम चरण में 12वीं उत्तीर्ण कर स्नातक व दो वर्षीय डिप्लोमा में प्रवेश लेने पर पांच हजार रुपए की धनराशि मिलेगी। लाभार्थी को धनराशि उसके खातों में ऑनलाइन भेजी जाएगी।