{"_id":"5d028c01bdec226dcf5c2c4d","slug":"156044799018-srawasti-news140","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय रेशम बोर्ड में वैज्ञानिक पद पर चयनित हुए अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय रेशम बोर्ड में वैज्ञानिक पद पर चयनित हुए अभिषेक
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। जिले के लाल का केंद्रीय रेशम बोर्ड में वैज्ञानिक पद पर चयन हुआ है। जेआरएफ में चौथी व एसआरएफ में दूसरी रैंक पाने वाले अभिषेक सिंह के चयन पर परिवार सहित जिलेवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
गिलौला के ग्राम पचदेवरी माफी निवासी अभिषेक सिंह चौहान पुत्र देवेश कुमार सिंह का केंद्रीय रेशम बोर्ड में वैज्ञानिक पद पर चयन हुआ है। अभिषेक की नियुक्ति केंद्रीय रेशम बोर्ड गुवाहाटी आरआई-बीएचओ, मेघालय-2 के तहत हुई है। इन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज गिलौला से पूरी की।
इसके बाद वह उच्च शिक्षा के लिए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय चले गए जहां उन्होंने पूर्व में जेआरएफ में चौथी रैंक तथा एसआरएफ में दूसरी रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया था। उनके इस चयन पर माता-पिता व गुरुजनों सहित जिलेवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।