{"_id":"5cffe61fbdec22075d23b7c2","slug":"15602744542-srawasti-news16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की चपेट में आने से आशा बहू की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की चपेट में आने से आशा बहू की मौत
विज्ञापन
श्रावस्ती। भंगहा में सोमवार पंखे का तार कटा होने के कारण आशा बहू बिजली की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसी आशा बहू को परिवारीजनों ने संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने घटना की सूचना भिनगा कोतवाली पुलिस को दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
भिनगा कोतवाली क्षेत्र के भंगहा चौकी अंतर्गत भंगहा बाजार निवासिनी रेखा देवी शर्मा (30) पत्नी भगौती प्रसाद शर्मा आशा कार्यकर्ता थी। सोमवार को गर्मी अधिक होने के कारण वह फर्राटा पंखा लगा कर लेटी हुई थी। राहत न मिलने पर रेखा ने हैंडपंप पर जाकर हाथ-पैर धुला। इस बीच आराम करने के लिए पंखा अपनी तरफ घुमाने के लिए प्रयास किया। जिसके द्वारा पंखे का तार पकड़ कर पंखे को घुमाने का प्रयास किया गया।
इस दौरान तार कटा होने के कारण रेखा बिजली की चपेट में आ गई। जब तक परिवारीजनों को इसकी जानकारी होती तब तक रेखा गंभीर रूप से झुलस गई थी। जिसे परिवारीजनों द्वारा आनन फानन में संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने घटना की सूचना भिनगा कोतवाली पुलिस को दिए बगैर लाश का अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं इस बारे में प्रभारी निरीक्षक भिनगा दद्दन सिंह बताते हैं कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। चौकी प्रभारी को भेज कर इसकी जांच कराई जाएगी।