{"_id":"5cffe61cbdec220775595e38","slug":"156027445112-srawasti-news124","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिनगा कोतवाली पुलिस ने दो अलग अलग ईनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिनगा कोतवाली पुलिस ने दो अलग अलग ईनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली पुलिस ने मंगलवार भुजंगा नाला के निकट एक शातिर बदमाश को चाकू के साथ गिरफ्तार किया। वह एक वर्ष से फरार था। इस पर पुलिस अधीक्षक ने पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। वहीं कोतवाली पुलिस ने ही सोमवार रात हत्या के एक मामले में चार वर्ष से फरार चल रहे एक अन्य शातिर को गिरफ्तार किया। जिस पर दस हजार रुपये का इनाम था। गिरफ्तार किये गए आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेजा दिया गया है।
भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुर देवमन के मजरा छोटकाई डीह निवासी ओम प्रकाश वर्मा पर साल पहले हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी ने पच्चीस हजार रुपये के इनाम की घोषित किया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक भिनगा दद्दन सिंह ने मुखबिरों को लगाया था।
मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने टीम के साथ भिनगा-लक्ष्मनपुर मार्ग स्थित भुजंगा नाले के निकट घेराबंदी कर ओमप्रकाश को धरदबोचा। उसके पास से एक चाकू भी बरामद किया गया। कागजी कार्रवाई के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
वहीं प्रभारी निरीक्षक सोमवार रात हमराहियों के साथ गस्त पर निकले थे। इस दौरान अंटा तिराहे के निकट उन्हें एक संदिग्ध आता दिखा। जो पुलिस टीम को देख जंगल में भागने लगा। बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी मिठाई लाल निवासी झब्बापुरवा थाना मल्हीपुर हत्या के मामले में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी ने दस हजार रुपये के इनाम घोषित किया था। जिसे प्रभारी निरीक्षक द्वारा न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।