फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   हाई टेंशन लाईन टूटने से पूरी रात अंधेरे में डूबे रहे 44 गांव

हाई टेंशन लाईन टूटने से पूरी रात अंधेरे में डूबे रहे 44 गांव

Mon, 10 Jun 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
हाई टेंशन लाईन टूटने से पूरी रात अंधेरे में डूबे रहे 44 गांव
श्रावस्ती। विद्युत उपकेंद्र भिनगा के मछरिहिवा फीडर की हाई टेंशन लाइन रविवार देर रात टूट गई। इसके चलते नगर के तीन वार्ड सहित 44 गांव पूरी रात अंधेरे में डूबे रहे। वहीं सेमरी फीडर का तार रविवार सुबह अचानक टूट जाने से करीब 22 और गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। ऐसे में भीषण उमस भरी गर्मी में लोग लोग बेहाल हैं। वहीं निगम कर्मियों द्वारा आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र भिनगा के मछरिहिवा फीडर के सहारे नगर पालिका परिषद भिनगा के सिविल लाइन, अब्दुल कलाम नगर व कृष्ण नगर वार्ड सहित हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र के वर्गावर्गी, चहलवा, मदरहवा, लौकीपुरवा, पतिझिया, रामपुर ककरा, रामपुर जब्दी, कोकल, उमैली, मुड़फुरवा सहित 44 गांव विद्युत आपूर्ति दी जाती है।
विज्ञापन


रविवार रात करीब 11 बजे वर्गा के निकट हाई टेंशन लाइन का तार टूट कर गिर गया। इसकी सूचना के बाद निगम कर्मी रात को लाइन मरम्मत करने नहीं गए। इसके चलते तीन वार्ड सहित 44 गांव की करीब डेढ़ लाख आबादी व करीब सोलह हजार उपभोक्ता पूरी रात अंधेरे में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी में पूरी रात जाग कर बिताना पड़ा। वहीं दूसरे दिन भी आपूर्ति बहाल न हो पाने के कारण लोग भीषण उमस भरी गर्मी से बेहाल हैं। इतना ही नहीं लोगों के घरों में लगे इनवर्टर व सेलफोन खामोश हैं। रही सही कसर सेमरी फीडर ने पूरा कर दिया। सोमवार सुबह करीब नौ बजे मोहम्मदपुर के निकट तार टूट जाने के कारण समूचे फीडर की आपूर्ति बाधित हो गई।


इसके चलते खरगौरा मोड़, सेमरी चौराहा सहित 22 अन्य गांवों की विद्युत आपूर्ति सुबह से बाधित है। इसके चलते करीब 80 हजार आबादी व करीब दस हजार उपभोक्ता सुबह दस बजे से ही आपूर्ति बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं। इस संबंध में अधिशाषी अभियंता विद्युत रमाशंकर मौर्य बताते हैं कि लाइनों की मरम्मत का कार्य जारी है। देर शाम तक आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed