{"_id":"5cfd4d81bdec220729257cd1","slug":"15601043135-srawasti-news166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीज दुकानों में छापेमारी से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीज दुकानों में छापेमारी से हड़कंप
विज्ञापन
श्रावस्ती। कृषि विभाग ने शनिवार को गिलौला में छह दुकानों पर छापेमारी किया। खाद व बीज की दुकानों पर की गई छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति बन गई। इस दौरान विभाग ने दुकानों से बीज के नमूने भर कर उसे जांच के लिए भेज दिया।
किसानों द्वारा विगत वर्ष के साथ ही इस वर्ष भी धान बीज में गड़बड़ी की शिकायत की जा रही थी। किसानों का आरोप है कि कुछ दुकानदार नकली बीज बेच कर किसानों को चूना लगा रहे है। इससे किसान का बीज तो नुकसान हो ही रहा है। इसके साथ ही उनकी मेहनत व अन्य लागत भी बरबाद हो रही है।
इसी शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कृषि अधिकारी को टीम बना कर दुकानों में रखे बीज का परीक्षण कराने को कहा था। इस आदेश के बाद कृषि अधिकारी आरपी राना द्वारा गिलौला क्षेत्र की अंबिका नंदन बीज भंडार, अग्रसेन एग्रो क्लीनिक, प्रमोद कुमार गुप्ता बीज भंडार, देवेश कुमार सिंह बीज भंडार, वर्मा बीज भंडार व सिंह बीज भंडार में छापेमारी किया। इ
विज्ञापन
स दौरान उनके द्वारा दुकानों से वायर कंपनी का ऐराज गोल्ड 6444 के नमूने भरे गए। इस छापेमारी के दौरान अन्य दुकानों में हड़कंप की स्थिति देखी गई। कुछ दुकानदार दुकान बंद कर मौके से फरार हो गए। छापेमारी के दौरान जिला कृषि अधिकारी द्वारा किसानों से बीज खरीद पर्चा जरूर लेने की अपील की गई। साथ ही उन्होंने दुकानदारों से बीज की मात्रा व दर साफ-साफ अंकन करने की नसीहत दिया।