{"_id":"594abc364f1c1b4b538b46bd","slug":"141498070070-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलविदा कल, सज कर तैयार हुई मसजिदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलविदा कल, सज कर तैयार हुई मसजिदें
Updated Thu, 22 Jun 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलविदा की नमाज कल, सज कर तैयार हुई मस्जिदें
अमर उजाला ब्यूरो
श्रावस्ती। मुकद्दस माह-ए-रमजान अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। कल शुक्रवार को अलविदा की नमाज पढ़ी जाएगी। इसके लिए मस्जिद व ईदगाह सज कर तैयार हो रहे हैं। वहीं प्रशासन ने भी मस्जिद व ईदगाह जाने वाले मार्गों की सफाई प्रारंभ करा दिया है। इसके चलते भिनगा व इकौना नगर सहित जिले के अन्य बाजारों में लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है।
भिनगा के मोहल्ला टंड़वा स्थित रजा जामा मसजिद, ईदगाह, अंसारी मोहल्ला मसजिद, बड़ी जामा मस्जिद, इकौना के पांच पीरान सहित जिले के प्रमुख मस्जिदों में कल शुक्रवार को अलविदा की नमाज अता कराई जाएगी। मस्जिद व ईदगाह के आसपास स्थानीय पुलिस के साथ ही पीएसी व होमगार्ड के जवानों को तैनात किया जाएगा।
बाजारों में ईद की चहल पहल दिखाई देने लगी है। महिलाएं रेडीमेड कपड़ों, चूड़ी, जूता चप्पल, सेवई, बर्तन आदि की दुकानों पर पहुंच कर अपने मन पसंद का सामान की खरीदारी कर रहीं हैं। वहीं बच्चे भी परिवार के साथ दुकानों पर पहुंच कर अपना मनपसंद जूता चप्पल, टोपी कपड़े की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसके लिए भिनगा के मोहल्ला टंड़वा स्थित रजा जामा मसजिद में दोपहर एक बजे, ईदगाह में एक बजे, अंसारी मोहल्ला मसजिद में 12:30 बजे व सब्जी मंडी स्थित बड़ी जामा मसजिद में 1:10 बजे अलविदा की नमाज होगी।
भिनगा में बुधवार को पांच रुपये लेकर 90 रुपये तक की टोपी बिकी। जबकि 35 रुपये से लेकर 120 रुपये प्रतिकिलो की दर पर सेवई बिकी। यही स्थिति जिले की अन्य बाजारों की रही। जहां स्थानीय सेवई के साथ ही ब्रांडेड सेवई बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
जमुनहा बाजार के वासुदेव चौराहे से ईदगाह जाने वाले मार्ग पर मंगलवार हुई बरसात के कारण कीचड़ व जल भराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। इसकी शिकायत के बाद बुधवार को एसडीएम रमाकांत वर्मा व बीडीओ जमुनहा एजाज अहमद द्वारा मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया गया। जिनके द्वारा मौके पर मौजूद ग्राम विकास अधिकारी बरगदहा राकेश कुमार वर्मा व ग्राम विकास अधिकारी जमुनहा भवनियापुर विनोद कुमार मौर्य को तत्काल पंद्रह सफाई कर्मियों को लगा कर मस्जिद व ईदगाह जाने वाले मार्ग की सफाई कराने का निर्देश दिया।