{"_id":"69960515c8819f5ba30af2f6","slug":"1197-high-school-students-and-682-intermediate-students-skipped-the-exam-shravasti-news-c-104-1-srv1004-118121-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: हाईस्कूल के 1197 और इंटर के 682 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: हाईस्कूल के 1197 और इंटर के 682 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
Wed, 18 Feb 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
सेठ प्रभुनाथ निरंजन कुमार मेमोरियाल इंटर कॉलेज नासिरगंज में छात्रों की तलाशी लेते शिक्षक।- संव
श्रावस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल के 1197 व इंटर के 682 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। कुल 22,684 में से 20,805 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं। इस दौरान सचल दल व अन्य जांच दल परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते रहे।
यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने के लिए समय से एक घंटा पहले ही विद्यार्थी केंद्र के बाहर रोल नंबर मिलाते दिखे। हाईस्कूल के छात्रों में पहली बार परीक्षा में शामिल होने का उत्साह साफ झलक रहा था। 41 केंद्रों पर कुल 20,805 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
इस दौरान पहले दिन प्रथम पाली में हाईस्कूल के हिंदी विषय की परीक्षा कराई गई। कुल 13,407 में से 12,210 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 1197 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के हिंदी विषय की परीक्षा में कुल 9,277 में से 8,595 विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
682 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान कहीं भी कोई छात्र अनुचित साधनों का प्रयोग करता नहीं पाया गया।