फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   योगा महाकुंभ में बरसात ने बिगाड़ी व्यवस्था

योगा महाकुंभ में बरसात ने बिगाड़ी व्यवस्था

Wed, 21 Jun 2017 10:19 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
योगा महाकुंभ में बरसात ने बिगाड़ी व्यवस्था
योग महाकुंभ में बरसात ने बिगाड़ी व्यवस्था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रावस्ती। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित होने वाला योग शिविर बुधवार सुबह अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया। जूनियर हाईस्कूल भिनगा में योग के दौरान हुई बरसात के कारण भगदड़ मच गई। वहीं भारी बरसात के दौरान ही प्रशासन ने कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हाल में योग की औपचारिकता निभाई। प्रशासन द्वारा आयोजित योग शिविर की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री ने किया। जबकि जिले के अन्य हिस्सों में योग दिवस पर अलग अलग संस्थाओं द्वारा योग शिविर का आयोजन सफलता पूर्वक किया गया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इस बार जिला प्रशासन को भी योग शिविर आयोजित करने का आदेश था। इसके लिए जिला प्रशासन ने पहले तथागत हॉल में योग शिविर का आयोजन किया था। जबकि कार्यक्रम के ठीक पहले ही स्थान परिवर्तित कर जूनियर हाईस्कूल मैदान में शिविर आयोजन का निर्णय लिया गया। यहां शिविर की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह मौजूद रहे। यहां जैसे ही योग प्रारंभ हुआ वैसे ही अचानक तेज बरसात शुरू हो गई। जिसके चलते मैदान में एकत्र योगियों मेें भगदड़ मच गई। कुछ ही देर बाद योग के लिए आए डीएम दीपक मीणा सांसद व विधायक सहित सभी लोग मैदान छोड़ कर पानी से बचने के लिए कलेक्ट्रेट चले गए। वहीं लगभग एक घंटे के अंतराल के बाद कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हाल में वहां मौजूद अधिकारी व कर्मचारियों को योग शिक्षक पद्म नारायण पांडे ने योगाभ्यास करा कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की औपचारिकताएं पूरी की गई। इस दौरान डीएम ने वहां मौजूद अधिकारी व कर्मचारियों को योग से होने वचाले की जानकारी दी। इस दौरान महाराज कुंवर तिवारी, भाजपा जिला मंत्री शंकर दयाल पांडे, दिवाकर शुक्ला, रमन सिंह, रणबीर सिंह, एडीएम ओपी सिंह, एसडीएम भिनगा सौरभ दुबे, एसडीएम इकौना सत्य प्रकाश वर्मा, जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

यहां भी हुआ योग शिविर का आयोजन
योग दिवस के अवसर पर 62वीं वाहिनी एसएसबी भिनगा में योग शिविर का आयोजित हुआ। इस दौरान कमांडेंट प्रमोद देवरानी, आशुतोष पांडे, डॉ. किरन कुमार बोरा व इंस्पेक्टर निखिल विश्वास सहित काफी संख्या में जवान मौजूद थे। जबकि इकौना तहसील में योग शिविर योग प्रशिक्षक राम बिहारी बाजपेई के नेतृत्व में हुआ। जिसमें अधिवक्ता संघ सहित तहसील कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। वहीं गिलौला में गुरुकुल विद्यालय में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें यज्ञराम मिश्रा, पंकज मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, पाटेश्वरी प्रसाद सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं जमुनहा में आदर्श इंटर कॉलेज में योग शिक्षक राममनोहर वर्मा ने योगाभ्यास कराया। जबकि कटरा के सीआरबी इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडटों ने योगाभ्यास किया गया। वहीं इस दौरान सभी ब्लॉक व तहसील मुख्यालयों व श्रावस्ती योगा नेचरोपैथी अनुसंधान संस्थान के लोगों ने योगाभ्यास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed