फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   श्रावस्ती : मवेशी को बचाने में खड्ड में पलटा वाहन, नौ जख्मी

श्रावस्ती : मवेशी को बचाने में खड्ड में पलटा वाहन, नौ जख्मी

Mon, 08 Apr 2019 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती : मवेशी को बचाने में खड्ड में पलटा वाहन, नौ जख्मी
जमुनहा (श्रावस्ती)। सड़क पर गाय को बचाने के प्रयास में एक पिकअप अनियंत्रित हो गई। पिकअप सवार मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। वाहन के अनियंत्रित होने से वह खड्ड में जाकर पलट गया।
विज्ञापन


हादसे में पिकअप सवार बच्चों सहित नौ लोग घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल बहराइच ले जाया गया। वहां घायलों की हालत गंभीर है।

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर निवासी राधेश्याम (32) की रिश्तेदारी थाना क्षेत्र के ही लक्ष्मनपुर कोठी गांव में है। जहां रविवार को मुंडन संस्कार के बाद प्रीतिभोज का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


इसमें शामिल होने के लिए राधेश्याम पिकअप से लक्ष्मनपुर कोठी गया था। वाहन में उसकी पत्नी अनीता (30), पुत्री सीमा (14) व रीमा (3), पुत्र संजय (8) व नेपाल के बांके जिला अंतर्गत थाना बेतहनी के नई बस्ती निवासी सरहज अनुराधा (26), कोमल (8), प्रतिज्ञा (5) व कमल (3) भी सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीती देर शाम लौटते समय जैसे ही राधेश्याम पिकअप लेकर कलकलवा मार्जिनल बांध होते हुए फत्तेपुर बनगई स्थित ईदगाह पहुंचा, तभी सामने गाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में राधेश्याम पिकअप से नियंत्रण खो बैठा। इससे पिकअप अनियंत्रित हो मार्ग किनारे खड्ड में जाकर पलट गई।

घायलों की चीख पुकार पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी को पास के ही एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने सभी को बहराइच ले जाने की सलाह दी।


मौके पर पहुंचे ग्राम फत्तेपुर बनगई के प्रधान प्रतिनिधि गुलाब सिंह द्वारा सभी घायलों को वाहन से जिला चिकित्सालय बहराइच पहुंचाया। वहां सभी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed