{"_id":"5ca8db3bbdec22144119909b","slug":"111554570043-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी मात्रा में नेपाली मटर बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी मात्रा में नेपाली मटर बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमुनहा (श्रावस्ती)। जिले में मटर की आमद बंद होने के कारण इसके भाव आसमान छूने लगे हैं। ऐसे में तस्करों की ओर से नेपाली मटर को साइकिल से लाकर भारतीय क्षेत्र में डंप किया जा रहा है।
इसे बाद में मुंह मांगे कीमत पर बाजारों में बेचा जा रहा है। इसका खुलासा करते हुए एसएसबी ने भारी मात्रा में नेपाली मटर व साइकिल सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया।
जिन्हें बाद में कस्टम विभाग नानपारा के सुपुर्द कर दिया गया है। सशस्त्र सीमा बल 42वीं वाहिनी एफ कंपनी कोदिया के प्रभारी निरीक्षक सनातन त्रिपाठी को शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोगों की ओर से नेपाल से तस्करी कर मटर भारत लाई जा रही है।
विज्ञापन
यह तस्कर मटर को साइकिल पर लाद कर नेपाल से भारत में लाते हैं। इस पर एसएसबी जवानों ने भारतीय क्षेत्र के सागर गांव में नाकेबंदी की। इस दौरान उन्हें नेपाल की ओर से दो साइकिल सवार बोरी लाद कर आते दिखे।
जिन्हें प्रधान आरक्षी विक्त्रस्म सिंह, मुल्कराज ने रोकने का प्रयास किया तो दोनों साइकिल सवार भागने लगे। इस पर साथ में मौजूद एसएसबी के जवान वलेन कलेता, जितेंद्र ठाकुर, जगत नरायन व विकास चौरसिया ने घेरा बंदी कर पकड़ लिया।
गिरफ्तार तस्करों की पहचान बहराइच के थाना नवाबगंज अंतर्गत ग्राम लक्ष्मणपुर होलिया निवासी प्रहलाद वर्मा व भल्लार साहू के रूप में हुई। दोनों की निशानदेही पर जवानों ने 60 बोरी मटर बरामद की।
दोनों तस्करों के विरुद्ध जवानों ने आवश्यक कार्रवाई कर उनको साइकिल व मटर सहित कस्टम विभाग नानपारा के सुपुर्द कर दिया है।