फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकती मिली महिला की लाश

संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकती मिली महिला की लाश

Wed, 27 Dec 2017 10:49 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकती मिली महिला की लाश
इकौना (श्रावस्ती)। कंजड़वा निवासी एक विवाहिता का शव मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में उसी के कमरे में फंदे से लटकता मिला। ससुरालीजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच की। मृतका के परिवारीजनों की सहमति पर शव का पंचनामा भराकर उसे अंतिम संस्कार के लिए ससुरालीजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

गोंडा के थाना आर्य नगर अंतर्गत मल्लापुर सेमरा निवासी रामहरीश ने अपनी पुत्री रेखा का विवाह करीब दस वर्ष पूर्व इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम कंजडवा निवासी अश्वनी गौतम पुत्र मुरारी लाल से किया था। उसके श्रुती (7) व दीपाली (3) दो बेटियां हैं। करीब छह माह पूर्व अश्वनी की गिलौला थाना अंतर्गत मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी। रेखा अपनी दोनों बेटियों सहित ससुर मुरारीलाल गौतम व सास सरस्वती देवी के साथ रह रही थी। मंगलवार रात मुरारीलाल व सरस्वती देवी खाना खा रहे थे। इस दौरान रेखा अचानक उनके पास से चली गई। बाद में सास ने रेखा की तलाश की तो उसका शव एक कमरे में फंदे से लटकता मिला। इसकी जानकारी मुरारीलाल ने इकौना पुलिस सहित मृतका के मायके वालों को दी। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने जांच पड़ताल की। वहीं मृतका के पिता ने ससुर से दोनों पुत्रियों का विवाह कराने का लिखित समझौता कर कार्रवाई से इंकार कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा कर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष इकौना टीपी श्रीवास्तव ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। परिवारीजनों की ओर से कार्र्रवाई से इन्कार करने से शव को अंतिम संस्कार के लिए उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed