फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   11 people caught stealing electricity

बिजली चोरी करते 11 लोगों को पकड़ा

Sun, 23 Aug 2020 09:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
11 people caught stealing electricity
श्रावस्ती। जिले में लाइन लास को कम करने व बिजली चोरी रोकने के लिए शनिवार को एसडीओ पावर कॉर्पोरेशन भिनगा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान 11 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। इनमें से तीन लोगों से पैसा जमा कर जहां उन्हें नियमित उपभोक्ता बनाया गया। वहीं आठ लोगों के विरुद्ध स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

जिले में लाइन लास को कम करने व बिजली चोरी रोकने के लिए शनिवार को एसडीओ भिनगा राजकुमार यादव के नेतृत्व में तीन विद्युत उपकेंद्रों में अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्युत उपकेंद्र उल्लहवा के अवर अभियंता अनिल कुमार गुप्ता की टीम के सहयोग से तीन लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। जिनमें से दो को निजी नलकूप व एक को घरेलू उपयोग के लिए बिजली चोरी करते पकड़ा गया।
विज्ञापन

वहीं विद्युत उपकेंद्र घोलिया के अवर अभियंता ललित कुमार की टीम के सहयोग से तीन लोगों को निजी नलकूप चलाने के लिए बिजली चोरी करते पकड़ा गया। ललित कुमार ने विद्युत उपकेंद्र भंगहा क्षेत्र में पांच लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। इनमें से दो लोग चोरी की बिजली का कामर्शियल व दो लोग घरेलू उपयोग करते मिले। जबकि एक को चोरी की बिजली से निजी नलकूप चलाते पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए लोगों में से राजू, दिनेश कुमार सहित एक अन्य से पैसा जमा कर उन्हें नियमित उपभोक्ता बनाया गया। वहीं हरदत्त नगर गिरंट के बभनपुरवा निवासी आशिफ खां, हरदत्त नगर गिरंट के कृपाराम यादव, डांडेकुइयां के मजरा हरिहरपुर निवासी शैलेंद्र कुमार सहित आठ लोगों के विरुद्ध मल्हीपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

इस बारे में और जानकारी देते हुए अधिशासी अभियंता पावर कॉर्पोरेेशन रमाशंकर मौर्य ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा। इस दौरान जो भी लोग बिजली चोरी करते पकड़े जाएंगे, उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed