{"_id":"5eea3b398ebc3e43001f55e2","slug":"10706-migrant-workers-still-home-quarantine-srawasti-news-lko5264403108","type":"story","status":"publish","title_hn":"10706 प्रवासी मजदूर अब भी होम क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10706 प्रवासी मजदूर अब भी होम क्वारंटीन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए प्रवासियों को होम क्वारंटीन किया जा रहा है। वहीं 21 दिन होम क्वारंटीन की अवधि पूरा करने वालों को सामान्य जीवन जीने की अनुमति दी जा रही है। जिले में अब तक आए 53950 प्रवासियों में से 10706 अब भी होम क्वारंटीन हैं। इनकी निगरानी पुलिस से कराने का दवा जिला प्रशासन कर रहा है।
जिले में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए अनलॉक वन में भी सख्ती बरती जा रही है। इतना ही नहीं जिले में धारा 144 लागू कर चार व उससे अधिक लोगों को अनावश्यक रूप से एक स्थान पर एकत्र होने से रोका जा रहा है। मंगलवार को जिले में 95 प्रवासी महानगरों से वापस लौटे थे। इसके साथ ही जिले में कुल आए 53950 प्रवासियों को विभिन्न स्थलों पर क्वारंटीन किया गया है।
इनमें से 42244 प्रवासी 14 दिन की क्वारंटीन अवधि पूरी कर चुके है। 710 लोग संस्थागत क्वारंटीन अवधि को पूरा कर घर जा चुके हैं। वहीं 10706 प्रवासी अब भी होम क्वारंटीन में हैं। जिले में अब तक 51 लोगों की जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें से 41 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं नौ लोगों का अब भी लेवल वन हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है। जबकि एक वृद्ध की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
दो अस्पतालों में पांच कक्ष आरक्षित
जिले में कोरोना संक्रमण की संभावनाओं को लेकर लेवल वन हॉस्पिटल भंगहा व संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में पांच कक्षों को आरक्षित किया गया है। जहां कोरोना संक्रमितों के लिए पंद्रह बेड की व्यवस्था की गई है। इतना ही नहीं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भिनगा के छात्रावास को भी पूर्व में ही इसके लिए चिह्नित किया जा चुका है। जिससे विशेष परिस्थितियों में कोरोना संक्रमितों को रोककर उनका इलाज किया जा सके।