{"_id":"5cb4c6f4bdec22142901acb8","slug":"101555351284-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवक की नहर में उतराती मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवक की नहर में उतराती मिली लाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। बहराइच नगर निवासी एक युवक संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। उसका शव सोमवार को तरहनी गांव के निकट मुख्य सरयू योजक नहर में उतराता मिला।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सोनवा पुलिस ने शव का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम तुरहनी बलराम से होकर मुख्य सरयू योजक नहर निकली है।
सोमवार को कुछ चरवाहे अपने मवेशियों को पानी पिलाने मुख्य नहर पर ले गए थे। इस दौरान उन्हें नहर में एक शव उतराता मिला। इसकी सूचना चरवाहों ने सोनवा पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को नहर से बाहर निकलवाया। उसकी पहचान बहराइच के थाना कोतवाली नगर अंतर्गत मोहल्ला बड़ीहाट निवासी साकिब (20) पुत्र सादिक के रूप में हुई।
पुलिस ने इसकी सूचना साकिब के परिवारीजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने बताया कि साबिक रविवार सुबह घर से निकला था। इसके बाद से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया।
तलाश के दौरान सोमवार को पता चला कि साकिब रतनापुर चौराहा स्थित एक दुकान पर अपने चार दोस्तों के साथ बाटी चोखा खाने आया था। इसी बीच उसका शव मिलने की सूचना मिली।
साकिब की गुमशुदगी का मामला कोतवाली नगर बहराइच में दर्ज कराया गया था। सोनवा पुलिस ने शव का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
इस बारे में प्रभारी निरीक्षक हरिसेवक शुक्ल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि युवक दोस्तों संग नहर में नहाने गया होगा, जहां उसकी डूबने से मौत हो गई होगी।