फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   हरियाली के लिए अभिषाप बने जंगल से सटे ईंट भट्ठे

हरियाली के लिए अभिषाप बने जंगल से सटे ईंट भट्ठे

Wed, 13 Feb 2019 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
हरियाली के लिए अभिषाप बने जंगल से सटे ईंट भट्ठे
श्रावस्ती। लकड़ी माफिया हरियाली के दुश्मन बने हैं। इन्हें जंगल किनारे संचालित ईंट भट्ठा मालिकों का संरक्षण मिला हुआ है। माफिया जंगल सहित ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिबंधित पेड़ों को काट कर रात के अंधेरे में ईंट भट्ठों पर पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन


इसका कई बार वन विभाग की टीम ने खुलासा भी किया, लेकिन कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। ईंट भट्ठा स्थापित करने के लिए जारी निर्देशों का जिले में अनुपालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


शासनादेश के मुताबिक जंगल, मुख्य मार्ग किनारे, आबादी व बाग के निकट ईंट भट्ठों का संचालन नहीं किया जा सकता। साथ ही ईंट भट्ठों के चारों तरफ ऊंची बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आदेश का जिले में कहीं भी अनुपालन होता नहीं दिख रहा है। एक तरफ जहां भिनगा, सोहेलवा, ककरदरी व हरदत्त नगर गिरंट में जंगल की सीमा से सटे क्षेत्रों में ईंट भट्ठे संचालित किए जा रहे हैं।

इससे बौद्ध परिपथ, फोरलेन सहित भिनगा जमुनहा, लक्ष्मनपुर, सिरसिया आदि मार्ग भी अछूृते नहीं है। इनकी पटरियों के किनारे भट्ठों का संचालन हो रहा है।

इतना ही नहीं बाग व आबादी तो दूर नगरीय सीमा में भी ईंट भट्ठों का संचालन कराया जा रहा है। जंगल से सटे क्षेत्रों में ईंट भट्ठे लकड़ी माफिया के लिए पोषक बने हैं।

वन माफिया की ओर से जंगलों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से प्रतिबंधित पेड़ों को काटकर भट्टों पर बेचा जा रहा है। इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस व वन कर्मियों को होने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

अवैध कटान का खुलासा भी कई बार वन कर्मियों ने किया। ऐसे में जंगल से सटे ईंट भट्ठे हरियाली के लिए अभिशाप बने हैं। वहीं अवैध कटान की लकड़ियों से इन ईंट भट्ठों की चिमनी धधक रही है।


डीएफओ एपी यादव ने बताया कि अब तक मामले की जानकारी नहीं थी। अगर वन माफिया अवैध रूप से पेड़ों की कटान कर रहे हैं तो इसकी जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed