फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   1.46 lakh children will get grain and conversion cast

1.46 लाख बच्चों को मिलेगा अनाज व कनवर्जन कास्ट

Fri, 05 Jun 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
1.46 lakh children will get grain and conversion cast
श्रावस्ती। परिषदीय स्कूलों के बच्चों को लॉकडाउन से लेकर गर्मी की छुट्टी तक का एमडीएम का कनवर्जन कास्ट व राशन मिलेगा। कनवर्जन कास्ट पर लगभग छह करोड़ का खर्च होगा। यह पैसा जिले में पंजीकृत एक लाख 46 हजार 419 बच्चों पर खर्च किया जाएगा। यही नहीं इस योजना के तहत बच्चों को 12359 क्विंटल खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। यह कनवर्जन कास्ट सीधे अभिभावक के खाते में व राशन उसके कोटेदार से मिलेगा। पूरी प्रक्रिया जून के अंत तक पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में बच्चों को मध्याह्न भाजन देने की व्यवस्था है। 24 मार्च से लॉकडाउन होने के बाद बच्चों को एमडीएम नहीं मिल पा रहा था। जिसके चलते बच्चों के सामने कुछ कठिनाई भी आई। इसी कठिनाई को दूर करने के लिए शासन ने मध्याह्न भोजन योजना से आच्छादित जिले के सभी स्कूलों के छात्रों को 24 मार्च से लेकर 30 जून तक कि लगभग 76 दिन की अवधि के लिए राशन के साथ ही उसे बनाने में आने वाले खर्च देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इसके लिए शिक्षकों को अभिभावकों का खाता नंबर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। शिक्षक लॉकडाउन होने के बाद जैसे जैसे आते जा रहे हैं। वैसे वैसे यह प्रक्रिया तेजी पकड़ती जा रही है। इस योजना के तहत जिले में पंजीकृत एक लाख 46 हजार 419 बच्चों को खाद्यान्न व कनवर्जन कास्ट मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन व गर्मी की छुट्टी को शामिल करते हुए प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय के छात्र को प्रतिदिन 100 ग्राम व उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र को 150 ग्राम की दर से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। इसके तहत प्राथमिक विद्यालय के छात्र को 7 किलो 600 ग्राम व उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र को 11 किलो 400 ग्राम अनाज उसके कोटेदार के माध्यम से मिलेगा। इसके लिए स्कूल प्रधानाध्यापक की ओर से एक पर्ची अभिभावकों को दी जाएगी।

बीएसए ओमकार राणा ने बताया कि कनवर्जन कास्ट सीधे अभिभावक के खाते में दिया जाएगा। राशन के लिए प्रधान अध्यापक अभिभावकों को कूपन जारी करेंगे। इस कूपन के माध्यम से अभिभावक अपने राशन की दुकान से निशुल्क खाद्यान्न प्राप्त कर सकेंगे। लॉकडाउन के कारण शिक्षक अपने घरों में फंसे थे। उनकी वापसी हो रही है। जून में ही प्रक्रिया पूरी करके अभिभावकों के खाते में पैसा व खाद्यान्न उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed