{"_id":"b84da784-b9fd-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"shivpal-will-not-visit-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल ने ओबामा के अमेरिका को कहा 'ना'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल ने ओबामा के अमेरिका को कहा 'ना'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 11 May 2013 11:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोस्टन एयरपोर्ट पर तलाशी के बाद आजम खान तो अमेरिका पर भड़के हुए ही हैं, अब उनके जख्मों पर मरहम लगाने के लिए शिवपाल सिंह यादव भी आगे आ गए हैं।
विज्ञापन
अमेरिका की जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी ने शिवपाल सिंह को एक वाटर प्रोजेक्ट पर प्रजेंटेशन देने के लिए बुलाया था लेकिन उन्होंने इसके लिए नहीं जाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
यह फैसला शिवपाल ने एक आयोजन में सुनाया, जिसमें आजम खान ने उनकी ई किताब 'लोहिया के लेनिन मुलायम सिंह यादव' का विमोचन किया।
यह प्रोजेक्ट लोअर गंगा कैनाल और उसकी शाखाओं का विकास करके बुंदेलखंड में तीन डैम बनाने से जुड़ा है।
इस मौके पर आजम खान ने कहा, 'मैं एक आम आदमी हूं। पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम और सीनियर लीडर जॉर्ज फर्नांडिज के साथ भी अमेरिका ने बुरा सुलूक किया था। मैं दुखी हूं कि देश में किसी ने इस तरह की घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की।'
विज्ञापन
आजम खान के अमेरिका पर जमकर बरसने के बाद जब मीडिया ने शिवपाल यादव से उनकी अमेरिका विजिट के बारे में पूछा तो उन्होंने आजम खान की तरफ देखते हुए कहा, 'मैं अमेरिका नहीं जा रहा हूं। इससे आप संतुष्ट होंगे।'