{"_id":"2c2096d0-9db1-11e2-8df1-d4ae52bc57c2","slug":"she-spoke-s-dig-my-inspector-husband-will-kill-me","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मेरा पति दारोगा है, मुझे जान से मार देगा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मेरा पति दारोगा है, मुझे जान से मार देगा'
बांदा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2013 11:21 AM IST
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश के बांदा में एक पत्नी ने अचानक धावा बोलकर किराए के मकान में रह रहे अपने दारोगा पति की जमकर फजीहत की। मारपीट भी हुई। मामला पुलिस चौकी पहुंच गया।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी ने समझा-बुझाकर दोनों को शांत किया। उधर, पत्नी ने डीआईजी को अर्जी देकर दारोगा पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट के आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
लखनऊ निवासी इंदू मिश्रा ने बृहस्पतिवार को डीआईजी को दी अर्जी में कहा कि डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी शादी उप निरीक्षक उमापति मिश्र से आर्य समाज मंदिर में हुई थी।
विज्ञापन
शादी के बाद से पति अकेले बांदा में रहते हैं। वह अक्सर उनके पास आती रही है। कुछ दिनों बाद पति का रवैया बदल गया। दहेज के नाम पर पांच लाख रुपए की मांग की।
बुधवार को शाम करीब सात बजे वह लखनऊ से आई और खुरहंड गांव (रेलवे स्टेशन) में एक मकान में रह रहे पति दारोगा के पास पहुंची।
इंदू का आरोप है कि मकान मालिक, उसकी पत्नी और लड़की ने मिलकर उसे लात-डंडों और घूंसों से मारापीटा और कान के बाला व पर्स छीन लिया। पर्स में 4500 रुपए थे। इंदू ने अपनी हत्या की आशंका जताई है।
डीआईजी से पति उमापति मिश्रा और उस पर हमला करने वाले मकान मालिक व उसकी पत्नी तथा पुत्री के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
उधर, दारोगा उमापति मिश्र ने फोन पर आरोप लगाया कि इंदू बदमाश लेकर उसे मारने आई थी। उसका चाल-चलन गलत है। जो भी आरोप लगा रही है पूरी तरह गलत और अपने बचाव के लिए हैं।
गौरतलब है कि उमापति मिश्र अतर्रा थानाध्यक्ष थे। बाद में उन्हें पुलिस लाइन में भेज दिया गया। हाल ही में वह कुंभ मेला ड्यूटी से लौटे हैं।