फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Youth walked the streets in protest against drunk adventuress

नशे के विरोध में सड़कों पर उतरीं यूथ वीरांगना

Mon, 27 Jun 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 27 Jun 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Youth walked the streets in protest against drunk adventuress
educated - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
झिंझाना। अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में क्षेत्र के गांव म्यान कस्बा में ब्लाक ऊन की यूथ विरांगनाओं ने रैली निकालकर लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक किया गया।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव म्यान कस्बा में रविवार सुबह ब्लाक ऊन की यूथ विरांगनाओं की रैली शामली करनाल हाईवे से होकर भैरगढ़ बिड़ौली होती हुई गांव शीतल गढ़ी में जाकर समाप्त हुई। रैली में सैकड़ों यूथ विरांगनाओं ने भाग लिया। शुभारंभ ग्राम प्रधान याहियापुर राजेश्वरी देवी ने झड़ी दिखाकर किया।
विज्ञापन


रैली में वीरांगनाओं ने हाथों में बेटी को मरवाओगे तो बहू कहा से लाओगे। दूसरा गर्भ में बेटी करे पुकार, मुझे भी देखने दो संसार, आदि नारे लिखी तख्ती लिये हुई थी। यूथ विरांगनाओ में लक्ष्मी देवी, सुनीता, सरोज, कृष्णा, रामावती, पूजा, शिवानी, कमलेश, आरती, आदि रही। रैली के सफल आयोजन में ओमपाल, सुल्तान, विनोद, शीशपाल, राजबहादुर, रामकरण, पवन, राकेश वर्मा, सुंदर फौजी, सतपाल, उदल, होशियार सिंह आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे को कहें ना
शामली। अंतर्राष्ट्रीय नशा विरोध दिवस पर 85 यूपी बटालियन के तत्वावधान में शहर में  जागरूकता रैली निकाली गई। रविवार को यूपी बटालियन के तत्वावधान में निकाली गई जागरूकता रैली को कमान अधिकारी कर्नल देवेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली से पूर्व यूपी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल देवेंद्र सिंह ने कहा  कि नशा राष्ट्र- समाज के लिए अभिशाप है।

मौजूदा दौर में युवा नशे की ओर बढ़ रहा है। नशा के विरुद्ध एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। युवाओं को नशा मुक्त बनाने के लिए संकल्प लेना होगा। रैली  माजरा रोड, भिक्की मोड़, शिवचौक, बड़ा बाजार, धीमानपुरा फाटक एवं शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई एनसीसी कार्यालय माजरा रोड पर समाप्त हुई। 


कैप्टन लोकेंद्र सिंह, लेफ्टिनेंट रजनीश कुमार ने कैडेट्स को नशे के खिलाफ लड़ने के लिए आह्वान किया। रैली सूबेदार मेजर भारत भूषण, सुशील कुमार, तेगबहादुर राणा, हवलदार  राकेश कुमार, नायब सूबेदार गजेंद्र सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed