फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Youth shot at family members for scolding

डांटने पर युवक ने परिवार के सदस्यों पर चलाई गोली

Sat, 16 Nov 2019 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Youth shot at family members for scolding
डांटने पर युवक ने परिवार के सदस्यों पर चलाई गोली
विज्ञापन

कैराना (शामली)। क्षेत्र के गांव गोगवान गांव में परिवार के सदस्यों द्वारा इधर-उधर घूमने से मना करने पर युवक ने चचेरे भाई के साथ मिलकर अपने परिवार पर तमंचे से फायरिंग कर दी। फायरिंग में मां, भाई-बहन समेत परिवार के चार लोग घायल हो गए। सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कुछ ही देर बाद आरोपी एक युवक भी कोतवाली पहुंच गया, जिसके हाथ में गोली लगी थी। पुलिस ने घायलावस्था में उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।

शनिवार शाम करीब छह बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव गोगवान में एक युवक का अपने परिवार के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। परिजनों का आरोप है कि युवक गांव में इधर-उधर घूमता रहता है और घर के कामकाज में रुचि नहीं लेता है। आरोप है कि इस दौरान युवक की मां न उसे इधर-उधर इस तरह घूमने से मना कर दिया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर युवक ने चचेरे भाई के साथ मिलकर परिवार के लोगों पर तमंचे से फायर कर दिए। फायरिंग के दौरान आरोपी की मां मीना, बहन आसमां, भाई उस्मान और चचेरा भाई शुऐब घायल हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के कुछ ही देर बाद आरोपी चचेरा भाई महरूब भी घायल अवस्था में कोतवाली पहुंचा तथा पुलिस को बताया कि उस पर भूरा निवासी युवक ने फायर किया। महरूब के भी हाथ में गोली लगने का बड़ा घाव नजर आ रहा था। पुलिस ने घायल महरूब को भी उपचार हेतु सरकारी अस्पताल पहुंचाया। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि गोगवान में इधर-उधर घूमने से रोकने से क्षुब्ध होकर युवक ने चचेरे भाई के साथ मिल कर अपनी मां, भाई व बहन पर फायर किए। सभी चारों घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। आरोपी चचेरा भाई महरूब को भी गोली लगी है जिसका उपचार कराया जा रहा है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed