{"_id":"62cb2272b4b8cb04af4a1cb1","slug":"youth-seriously-injured-after-being-shot-in-a-dispute-with-children-shamli-news-mrt5964806193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में गोली लगने से युवक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के विवाद में गोली लगने से युवक गंभीर घायल
विज्ञापन

घायल को हायर सेंटर किया रेफर, पुलिस ने पांच को हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाभवन। क्षेत्र के गांव भैसानी इस्लामपुर में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसके चलते एक पक्ष ने गोली चला दी। पैर में गोली लगने से दूसरे पक्ष का युवक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
थानाभवन क्षेत्र के गांव भैसानी इस्लामपुर निवासी साजिद ने बताया कि वह अपने घर पर त्योहार मना रहा था। इसी दौरान पड़ोसी बच्चों से उसके बच्चों का खेलने के दौरान झगड़ा हो गया। जिसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि आरोपी शौकीन ने छत पर चढ़कर उसके ऊपर फायर झोंक दिया। गोली साजिद के पैर में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है। इस मामले में अभी थाने में तहरीर नहीं दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं आई है। पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। तहरीर आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।