फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Youth dies due to electrocution that landed in refrigerator

फ्रिज में उतरे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Fri, 01 Oct 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electrocution that landed in refrigerator
गढ़ीपुख्ता (शामली)। क्षेत्र गांव बुंटा के एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब हरियाणा से भूसे की ट्राली वापस लेकर गांव दौलतपुर घाट जनपद सहारनपुर के ढाबे पर चाय पीने के लिए रुका था।
विज्ञापन

गांव बुंटा निवासी परवेज (24) पुत्र जमात अली भूसे की खरीद और बिक्री का काम करता था। परिजनों ने बताया कि बुधवार देर रात हरियाणा से भूस की ट्रॉली लेकर वापस आ रहा था। जनपद सहारनपुर के गांव दौलतपुर घाट के समीप उन्होंने अपना ट्रैक्टर-ट्रॉली एक ढाबे पर रोक लिया। जैसे ही परवेज ने पानी पीने के लिए फ्रिज खोला उसी दौरान करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। आनन-फानन में साथ के कुछ लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परवेज की शादी लगभग आठ माह पहले हुई थी। उसकी मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed