फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Youth attacked with knife, acid poured on mother

युवक पर चाकू से हमला, मां पर डाला तेजाब

Thu, 28 Apr 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Youth attacked with knife, acid poured on mother
कैराना में तेजाब डालने से झुलसी सबीना। - फोटो : SHAMLI
कैराना (शामली)। पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते ससुरालियों ने दामाद पर चाकू से हमला कर दिया। उसकी मां पर तेजाब डाल दिया। गंभीर रूप से झुलसी युवक की मां को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने युवक की सास सहित चार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव पावटी कलां निवासी मोहसिन का निकाह बागपत निवासी युवती के साथ हुआ था। करीब पांच माह पहले पति पत्नी के बीच विवाद के चलते मोहसिन की पत्नी अपने मायके बागपत चली गई थी। पति-पत्नी के बीच अदालत में मुकदमा विचाराधीन है। बृहस्पतिवार को मोहसिन अपनी मां सबीना के साथ खरीदारी के लिए आया हुआ था। अपराह्न करीब 3:00 बजे मोहसिन और उसकी मां वापस अपने गांव जा रहे थे। भूरा रोड पर नाहिद हसन कॉलोनी के पास एक बिना नंबर प्लेट की कार में सवार एक महिला सहित चार आरोपियों ने मोहसिन की बाइक रुकवा कर उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान मोहसिन की मां सबीना अपने बेटे को बचाने आई तो आरोपी ने उस पर तेजाब डाल दिया। जिससे दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों ने घायल मां बेटे को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची। तेजाब से झुलसी सबीना की गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने बताया कि मोहसिन की तहरीर पर उसकी सास फरजाना, साले जाबिर, नौशाद निवासी बागपत और एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed