फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Younger brother Kurban was killed in a dispute of 11 thousand in Shamli

Shamli Murder: 11 हजार के विवाद में छोटे भाई कुर्बान को मार डाला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Sun, 17 Jul 2022 12:31 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sun, 17 Jul 2022 12:31 AM IST
सार

महज 11 हजार रुपये के विवाद में एक युवक ने अपने छोटे भाई को मार डाला। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी के पास हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Younger brother Kurban was killed in a dispute of 11 thousand in Shamli
शामली मर्डर केस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली जनपद में कैराना के गांव बराला में शुक्रवार रात करीब 11 बजे मात्र 11 हजार रुपये के विवाद में बड़े भाई सूफियान ने छोटे भाई कुर्बान (33) को पेट में चाकू घोंपकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


कुर्बान गांव बराला का रहने वाला था। उसके परिवार में पत्नी और एक पुत्र है। इनके सबसे बड़े भाई मुस्तकीम ने कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि सुफियान ने कुर्बान को कंडेला निवासी सिल्ला से 11 हजार रुपये उधार दिलाए थे। कुर्बान रुपये नहीं लौटा रहा था। रुपये वापस न मिलने पर सिल्ला ने बदले में सुफियान की बाइक रख ली थी। इसी को लेकर सुफियान और कुर्बान के बीच विवाद हुआ। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: इश्क में ऐसी वारदात, खौफनाक कहानी सुनकर अफसर भी हैरान, प्रेमिका के शव से लिपटकर खूब रोया था आशिक
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी अभिषेक ने बताया कि लेन-देन के विवाद में सुफियान ने कुर्बान की धारदार हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कुर्बान के परिवार में उसकी पत्नी एवं सात वर्षीय पुत्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed