फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Yoga helps in the development of mind-brain: CDO

योग मन मस्तिष्क के विकास में सहायक: सीडीओ

Wed, 03 Aug 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Yoga helps in the development of mind-brain: CDO
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत योग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को योग की जानकारी देकर अभ्यास कराया।
स्कूल में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम के पहले सत्र में योगाचार्य श्रीपाल धामा ने विद्यार्थियों को योग क्रियाएं कपालभांति, प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, प्राणायाम आदि के बारे में जानकारी दी तथा योगाभ्यास कराया। द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि शंभूनाथ तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग हमारे जीवन का अनिवार्य हिस्सा है। योग हमारे मन-मस्तिष्क के विकास के लिए बहुत सहायक है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के कोआर्डिनेटर डॉ. भूपेंद्र कुमार ने कहा कि योग हमारी प्राचीन जीवन शैली का हिस्सा रहा है। यह हमें दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। डीआईओएस सरदार सिंह ने कहा कि अगर आपको निरोगी रहना है, तो योग करना बहुत आवश्यक है। सत्र के अध्यक्ष अरविंद संगल ने कहा कि योग वह कला है, जो हमें स्वस्थ रखने के साथ जीवन के प्रति नजरिया भी बदलती है। समाजसेवी डॉ. ऋतु जैन ने बताया कि योग में भगवान शिव को गुरु माना जाता है। यह भी माना जाता है कि योग की उत्पत्ति भगवान शिव द्वारा हुई है। इस अवसर पर गौरव खैरवाल, पूजा लांबा, उर्वी, वर्तिका चौहान, अनुज खंडेलवाल, मुकेश वर्मा, सुभाष, अनुष्का वर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ऋतु जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed