फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   yamuna water lever now down

यमुना में आया उफान हुआ शांत

Sat, 30 Jul 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 30 Jul 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
yamuna water lever now down
यमुना का उफान शांत हुआ। - फोटो : प्रतीकात्मक
शामली। पहाड़ों पर बारिश थमने के बाद यमुना में आया उफान भी शांत हो गया है। शुक्रवार सुबह से लेकर शाम तक कैराना में यमुना में पानी चार फुट ओर डाउन हो गया है। पिछले एक माह से यमुना तीन बार उफान पर आई है। दो और 14 जुलाई को उफान पर आई यमुना में एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ दिए जाने से कैराना में यमुना का जलस्तर 230.50 मीटर रिकार्ड किया गया था। तीन दिन पूर्व यमुना में एक लाख 54 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद बृहस्पतिवार रात्रि 9 बजे कैराना में यमुना का जलस्तर 230.20 मीटर रिकार्ड किया गया है। मध्यरात्रि के बाद यमुना का जलस्तर डाउन हो गया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह आठ बजे यमुना का जलस्तर 230.20 मीटर से घटकर 229.90 रिकार्ड किया गया। दोपहर दो बजे तक 229.80 मीटर व शाम पांच बजे 229.30 मीटर रह गया है। ड्रेनेज खंड के अधिशासी अधिकारी केपी सिंह ने बताया कि 14 जुलाई को यमुना में छोड़ा गया पानी 230.50 मीटर पर पहुंचा था। इस बार यमुना का जलस्तर 230.20 मीटर पर अटक कर रह गया। उधर, हथनीकुंड ताजेवाला बैराज पर शुक्रवार दोपहर दो बजे 15 हजार 486 क्यूसेक छोड़ा गया था। शाम चार बजे यहां यमुना का जलस्तर घटकर 7 हजार 212 क्यूसेक दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


यमुना का जलस्तर गिरने के बाद बाढ़ का खतरा बागपत- गाजियाबाद जिले एवं दिल्ली की ओर मंडरा रहा है। कैराना यमुना नदी के पुल पर निरीक्षण करने के बाद  डीएम सुजीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दिन में पहाड़ों पर बारिश होने की जानकारी मिली है। हथनी कुंड से शनिवार को ओर अधिक पानी छोड़े जाने की संभावना है। उन्होंने राजस्व एवं सिंचाई विभाग की टीम को 24 घंटे नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed