फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Yamuna water level increased due to rain on the mountains

यमुना में छोड़ा गया 9946 क्यूसेक पानी

Thu, 30 Jul 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Yamuna water level increased due to rain on the mountains
कैराना में बहती यमुना नदी - फोटो : SHAMLI
पहाड़ों पर बारिश के चलते बढ़ा यमुना का जलस्तर
विज्ञापन

शामली, कैराना। मैदानी व पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश का असर ताजे वाला बांध पर भी पड़ने लगा है। यहां पानी का दबाव बढ़ने पर यमुना में नौ हजार 946 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड आ रहा है। इससे पहले पानी छोड़ने की मात्रा केवल 352 क्यूसेक प्रति सेकेंड थी।

पिछले सप्ताह यमुना का जलस्तर 227.8 मीटर चल रहा था, लेकिन बुधवार शाम से क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण बृहस्पतिवार सुबह यमुना का जलस्तर बढ़कर 228 मीटर पर पहुंच गया था। वहीं, बृहस्पतिवार को मैदानी व पहाड़ी क्षेत्र के हुई बारिश के कारण ताजे वाला बांध पर पानी का दबाव बढ़ गया। दोपहर 12 बजे बांध से यमुना में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा नौ हजार 946 क्यूसेक प्रति सेकेंड हो गई। लेकिन तीन घंटे के बाद यह घटकर दो हजार क्यूसेक के आसपास हो गई। वहीं ड्रेनेज विभाग के एई विनोद कुमार ने बताया कि पहाड़ों पर बारिश के कारण ताजे वाला बांध पर पानी का दबाव बढ़ने के कारण यमुना में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे यमुना में ज्यदा जल स्तर नहीं बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed