कैराना। गणतंत्र दिवस पर सरकारी और अर्द्ध सरकारी संस्थानों में धूमधाम के साथ तिरंगा फहराया गया।
सुबह 8.30 बजे नगरपालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन ने नगरपालिका परिसर में ध्वजारोहण किया। चौक बाजार स्थित शहीद स्मारक के महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। पालिका सफाई कर्मचारियों को रिक्शा तथा हाथ ठेली वितरित की गई। मौके पर प्रमोद कुमार शिक्षक, तासिम अली, इनाम हसन, कार्यालय अधीक्षक राकेश कुमार, सभासद शगुन मित्तल मौजूद रहे।
तहसील परिसर में एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। मौके पर तहसीलदार प्रवीण कुमार, नायब तहसीलदार प्रशांत अवस्थी मौजूद रहे। कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक प्रेमवीर राणा ने तिरंगा फहराया। मायापुर रोड स्थित मदरसा अहसन उल उलूम मेें सुबह 9 बजे तिरंगा फहराया गया। बच्चों ने देश भक्ति के गीत सुनाए। मौके पर मदरसा कमेटी के सदस्य मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद शाहनवाज, हाजी खुर्शेद, हाफिज नासिर, मौलाना मुनव्वर मौजूद रहे।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर कैराना में मदरसा अहसन उल उलूम में तिरंगा फहराते मौलाना- फोटो : SHAMLI