{"_id":"5f8f2bf68ebc3e9bd85a04e2","slug":"women-need-legal-information-shamli-news-mrt5071646143","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को कानूनी अधिकारों की जानकारी जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को कानूनी अधिकारों की जानकारी जरूरी
विज्ञापन

कांधला। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा एवं कानूनी अधिकार विषय पर वेबिनार में डॉक्टर सुनील कुमार ने कहा कि महिलाओं को कानूनी अधिकारों की जानकारी होना बहुत जरूरी है। कार्यक्रम में डॉक्टर प्रदीप कुमार के निर्देशन में छात्राओं को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया गया। प्राचार्या प्रमोद कुमारी ने छात्राओं को अपने आहार एवं स्वास्थ्य का ध्यान रखने और सूझबूझ से कठिनाइयों का सामना करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने कन्या भ्रूण हत्या विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया। प्राचार्य प्रमोद कुमारी के द्वारा महाविद्यालय के पुरुष शिक्षकों व छात्राओं को बालिका सुरक्षा एवं सम्मान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में रासेयो कार्यक्रम अधिकारी अंशु और रेंजर्स प्रभारी डाक्टर दीप्ति चौधरी सहित आदि मौजूद रहे।
एंटी रोमियो टीम ने दो मनचले पकड़े
कैराना। मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो स्क्वाड की टीम ने युवतियों का पीछा कर रहे दो मनचलों को पकड़ा। बाद में पुलिस ने दोनों के परिजनों को कोतवाली बुलाकर चेतावनी देकर छोड़ दिया।