फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Woman sexually assaulted after meeting her husband in jail and victim demands action from police

UP: जेल में पति की मिलाई कर लौटी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने थाने में सुनाई आपबीती, कार्रवाई की मांग

Tue, 07 Nov 2023 06:58 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 07 Nov 2023 06:58 PM IST
सार

Shamli News : जेल में पति की मिलाई कर लौट रही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता ने थाने में आपबीती सुनाई और कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Woman sexually assaulted after meeting her husband in jail and victim demands action from police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छह दिन पहले मुजफ्फरनगर जेल में अपने पति की मिलाई पर गई एक महिला को कैराना निवासी महिला व युवक अपने साथ गाड़ी में कैराना लेकर आ गए थे। वहीं, महिला ने कोतवाली में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि गत रात्री दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जनपद मुजफ्फरनगर के एक कस्बा निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका पति मुजफ्फरनगर जेल में बंद है। वह शुक्रवार को जेल में अपने पति की मिलाई पर गई थी। कैराना निवासी एक महिला भी एक युवक के साथ जेल में मिलाई पर गई थी। जेल के अंदर उसके पति ने उसको धमका दिया, जिसके बाद वह जेल से बाहर आकर रोने लगी। 

विज्ञापन

इस दौरान कैराना निवासी महिला व युवक उसको अपने साथ गाड़ी द्वारा कैराना अपने घर लेकर आ गए। सोमवार को भी वह दोबारा अपने पति की मिलाई पर जेल गई थी और वापस कैराना आ गई थी। आरोप है कि रात्रि में दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और शिकायत करने पर जान से मारने की भीधमकी दी।

यह भी पढ़ें: UP: क्यों हुआ मनीषा का मर्डर? ये है शातिर भाभी का सच, भाई के दिमाग में था बड़ा लालच, होश उड़ा देगी पूरी कहानी

विज्ञापन

वहीं, पीड़िता ने महिला को दुराचार के बारे में बताया तो महिला ने उसे 300 रुपये देकर कहा कि बस में बैठकर अपने घर चली जाओ। जिसके बाद वह कोतवाली आ गई और मामले की तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी विरेंद्र सिंह कसाना ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: तलाकशुदा महिला की आपबीती: निकाह के झांसे में फंसाया, फिर होटल में लूटी आबरू, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed