फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Woman raped for four years, report filed

महिला से चार साल तक दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 14 Aug 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Woman raped for four years, report filed
थानाभवन। तलाकशुदा महिला से थानाभवन निवासी एक युवक शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। शादी करने से मना करने पर पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक कस्बा निवासी तलाकशुदा महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी एक पांच साल की बेटी है। बताया कि चार साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम पर वह थानाभवन के कस्सावान निवासी एक युवक के संपर्क में आई। युवक ने शादी का झांसा देकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। आरोप है कि जब भी महिला युवक को शादी करने के लिए कहती, तो आरोपी उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करता। इस दौरान आरोपी युवक उसे कहीं बाहर बाहर शहरों में होटलों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उससे पैसे की भी लगातार मांग करता रहा। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी युवक आसिफ कुरैशी निवासी थानाभवन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed