फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Woman dies under suspicious circumstances, family alleges murder

Shamli News: महिला की संदिग्ध परिस्थतियों मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 27 Jul 2025 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, family alleges murder
झिंझाना। गांव टोडा में शनिवार को महिला नेहा (33) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पति और सास मौके से भाग गए। परिजनों ने ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नेहा की शादी गांव टोडा निवासी दिनेश के साथ करीब 15 साल पहले हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी युविका उर्फ रूबी (13), बेटा 11 और दूसरा 10 वर्ष का है। नेहा पिछले आठ महीने से अपने मायके गढ़ी जैतपुर जिला मुजफ्फरनगर में रह रही थी। शनिवार को ही समझौते के बाद उसे दोबारा ससुराल लाया गया था। शनिवार दोपहर महिला घर में मृत अवस्था में मिली। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। सूचना पर मृतका के पिता व अन्य परिजनों ने मौके पर पहुंचे और ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया । परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार को रात को पति के साथ विवाद हुआ था। इसकी जानकारी पर परिजन पहुंचे थे और सहमति के बाद लौट गए थे। परिजन मृतका के तीनों बच्चों को अपने साथ ले गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना के बाद से पति और सास मौके पर नहीं मिले। एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। अभी कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed