फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Woman dies of fever in Jalalabad

-- जलालाबाद में बुखार से पीडित महिला की मौत

Thu, 07 Nov 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Woman dies of fever in Jalalabad
जलालाबाद में बुखार से महिला की मौत
विज्ञापन

जलालाबाद। कस्बा जलालाबाद बुखार पीड़ित महिला की मौत हो गई। कस्बा के मोहल्ला रामरतन मंडी निवासी कविता को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। महिला का पहले तो परिजनों ने स्थानीय चिकित्सक के यहां इलाज कराया। उपचार कराने पर भी बीमारी ठीक नहीं हुई, तो चिकित्सक ने महिला को दिल्ली रेफर कर दिया। दिल्ली ले जाते समय कविता की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि खून की जांच कराने पर मरीज की प्लेटलेट्स बहुत कम आई थीं। इससे पूर्व मोहल्ला नानू निवासी महमूदा की भी बुखार के चलते मौत हो चुकी है। नगरपंचायत के सदस्य राकेश कुमार, रोमिल मित्तल, हरीश शर्मा, राजेंद्र भगत, राजेश सैनी, रामपाल, आदि ने कस्बे में साफ- सफाई के प्रति जागरूकता अभियान चलाने, स्वास्थ्य परीक्षण व दवा वितरण की सुविधा उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। सीएमओ डाक्टर संजय भटनागर ने बताया कि जलालाबाद कस्बे में डेंगू बुखार से मरने की अभी तक कोई सूचना नही मिली है। बुखार के दौरान मरीज की प्लेटलेट्स गिरना आम बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed