फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Winning first in district level science exhibition

जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में पलक ने पाया पहला स्थान

Fri, 21 Oct 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Winning first in district level science exhibition
शामली पूर्व माध्यमिक कन्या जूनियर हाई स्कूल बनत में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल देखते छात - फोटो : SHAMLI
जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में पलक रही प्रथम
विज्ञापन

शामली। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनत में जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पांच ब्लॉक के 100 विद्यार्थियों ने अपने मॉडल के साथ प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी में कांधला ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़ीश्याम की छात्रा पलक चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रदर्शनी के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत बृहस्पतिवार को आयोजित जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में जनपद के सभी पांचों ब्लॉक के क्विज प्रतियोगिता में चयनित उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 100 विद्यार्थियों ने विभिन्न मॉडलों के साथ प्रतिभाग किया। विज्ञान विषय के प्रति जिज्ञासा उत्पन्न करने, प्रयोग के अवसर प्रदान करने और विज्ञान-गणित के साथ प्रौद्योगिकी को बढ़ावा दिए जाने के उद्देश्य से विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के प्रथम चरण में जिले आयोजित प्रतियोगिता में प्रत्येक ब्लॉक से 20 विजेता विद्यार्थियों को जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने चयनित किया गया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में निर्णायक मंडल ने सर्वश्रेष्ठ 10 विद्यार्थियों को चयनित किया। प्रदर्शनी में उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़ीश्याम की छात्रा पलक चौहान ने प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय केरटू की छात्रा अमृता ने द्वितीय और उच्च प्राथमिक विद्यालय बनत के छात्र अयान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य सात स्थानों पर विकास क्षेत्र कैराना, शामली व थानाभवन ब्लॉक के दो-दो विद्यार्थी और ऊन ब्लॉक से एक विद्यार्थी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में डायट मुजफ्फरनगर के प्रवक्ता जितेंद्र कुमार, राजकीय इंटर कॉलेज कंडेला के प्रधानाचार्य अमित मलिक, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कांधला के प्रवक्ता सृष्टि पंवार, बीएसए राहुल मिश्रा और जिला समन्वयक एमडीएम जितेंद्र कुमार शामिल रहे। इस अवसर पर जिला समन्वयक प्रशिक्षण एवं सामुदायिक सहभागिता अमित चौहान, बीईओ ऊन विश्वास कुमार, सचिन रानी, एसआरजी प्रवीण शर्मा, सचिन कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

शामली में पूर्व माध्यमिक कन्या जूनियर हाई स्कूल बनत में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में सम्मानित छ

शामली में पूर्व माध्यमिक कन्या जूनियर हाई स्कूल बनत में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में सम्मानित छ- फोटो : SHAMLI

शामली पूर्व माध्यमिक कन्या जूनियर हाई स्कूल बनत में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में  छात्रों के बन?

शामली पूर्व माध्यमिक कन्या जूनियर हाई स्कूल बनत में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों के बन?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed