शामली। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शनिवार को समापन हो गया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों में आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
परिवहन विभाग द्वारा सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम हुआ। इसमें एआरटीओ मुंशीलाल ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत विभिन्न स्कूलों में हुई प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। क्विज में वैदिक इंटर कॉलेज कुरमाली के आकाश, रंगोली में हिंदू इंटर कॉलेज की मीनू शर्मा, लेखन में चंदनलाल इंटर कॉलेज कांधला के विदित चौहान को पुरस्कृत किया गया। वहीं, सड़क सुरक्षा पर विचार रखने वाली जैन कन्या इंटर कॉलेज की गिनिशा, इकरा, हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की मीनू शर्मा और सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज की शिवांकी को प्रशस्ति पत्र दिया।
यहां मुख्य अतिथि एडीएम अरविंद सिंह, विशिष्ट अतिथि एएसपी राजेश श्रीवास्तव, मुख्य वक्ता अजय संगल, जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रवींद्र सिंह, एसीएमओ डॉ. केपी सिंह, एआरएम रोडवेज मनोज वाजपेयी, यात्री कर अधिकारी राजेंद्र श्रीवास्तव, यातायात प्रभारी भंवर सिंह, प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका आदि मौजूद रहे।

शामली सिल्वर वेल्स पब्लिक स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय सुरक्षा माह के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम ?- फोटो : SHAMLI