फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Will start with enrollment

नामांकन के साथ ही शुरू होगा घमासान

Thu, 03 May 2018 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली। Updated Thu, 03 May 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
Will start with enrollment
election - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कैराना लोकसभा सीट उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया बृहस्पतिवार से प्रारंभ हो जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। कलक्ट्रेट परिसर में भीड़ को रोकने के लिए प्रशासन ने बेरिकेडिंग करा दी है। उधर, अभी तक किसी भी दल की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा नहीं होने से जिले में राजनीतिक सरगर्मियां कम है। अधिकतर दलों के दावेदारों ने अपने आकाओं के यहां दस्तक दिए हुए हैं। प्रत्याशियों के घोषणा होने के बाद ही नामांकन प्रक्रिया में तेजी आएगी।
विज्ञापन


कैराना लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर नामांकन प्रक्रिया तीन मई से प्रारंभ होने के बाद 10 मई तक चलेगी। कलक्ट्रेट परिसर में जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय को नामांकन कक्ष बनाया गया है। वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर बुधवार को ही कलक्ट्रेट परिसर में बेरिकेडिंग करा दी गई। कलक्ट्रेट के मुख्य गेट से लेकर भीतर तक सड़क के दोनों ओर बेरिकेडिंग कराई गई है।
विज्ञापन



जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि नामांकन पत्र जमा कराने वाले के साथ प्रस्ताव सहित चार अन्य लोग ही नामांकन कक्ष में दाखिल हो सकेंगे। नामांकन पत्र जमा कराने के लिए एसडीएम शामली सुरजीत सिंह को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम  

नामांकन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के लिहाज से कलक्ट्रेट गेट पर बृहस्पतिवार सुबह से पुलिस तैनात कर दी जाएगी। इसके अलावा कलक्ट्रेट परिसर में वाहनों की आवाजाही भी बंद रखी जाएगी। अपर जिलाधिकारी केबी सिंह ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान आचार संहिता के पालन का विशेष ध्यान रखा जाएगा। यदि कोई व्यक्ति चुनाव  आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करेगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed