{"_id":"6249eca22ae3ed73de4159e2","slug":"will-not-allow-unnecessary-harassment-under-the-guise-of-removal-of-encroachment-shamli-news-mrt5830489109","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने की आड़ में अनावश्यक उत्पीड़न नहीं होने देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने की आड़ में अनावश्यक उत्पीड़न नहीं होने देंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने की आड़ में प्रशासन द्वारा उत्पीड़न करने का मुद्दा उठाया।
रविवार को शहर के सीबी गुप्ता कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई। जिसमें उपस्थित व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने की आड़ में प्रशासन द्वारा उत्पीड़न करने का मुद्दा उठाते हुए रोष प्रकट किया गया। व्यापारियों की दुकान पर ऊपर चढ़ने के लिए नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा नाली पर बनी पैड़ी को तोड़ने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दुकान पर चढ़ने के लिए पैड़ी अति आवश्यक है। दुकानों पर जाने के लिए बनी पैड़ी तोड़कर उनसे उल्टा जुर्माना वसूला गया। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि नगर के सभी व्यापारी नाली से आगे का अतिक्रमण 4 अप्रैल तक स्वयं ही हटा लें। उन्होंने कहा कि पूर्व में प्रशासन द्वारा तय किया गया था कि नाली को फोल्डिंग जाल से इस प्रकार ढक कर रखा जाएगा कि नीचे से सफाई कर्मचारी नाली की सफाई आसानी से कर सके। नाली पर एक पैड़ी 3 फुट चौड़ी ऊपर चढ़ने के लिए बनाई जा सकेगी, मगर नाली से आगे रखा सभी सामान अतिक्रमण माना जाएगा। बैठक में व्यापारियों ने प्रशासन से नाली पर बनी पैड़ी न तोड़ जाने और जुर्माना न वसूलने की मांग की। बैठक में नगर अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, नगर महामंत्री रवि संगल, राम कुमार कांबोज,, मनोज मित्तल, शिवांक गर्ग आदि मौजूद रहे।