फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Will fight civic and Lok Sabha elections with the alliance: Ch. Jayant Singh

निकाय और लोकसभा चुनाव गठबंधन के साथ लड़ेंगे : चौ. जयंत सिंह

Sun, 12 Mar 2023 10:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Will fight civic and Lok Sabha elections with the alliance: Ch. Jayant Singh
ऊन  में चौधरी चरण सिंह के मुर्ति अनावरण कार्यक्रम में मंचासीन रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी व अन्य न
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली/ ऊन। चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि निकाय और लोकसभा चुनाव गठबंधन के साथ लड़ेंगे। आजाद समाज पार्टी भी गठबंधन में शामिल होगी। देश के लिए आने 2024 महत्वपूर्ण होगा।
रालोद अध्यक्ष ने कहा कि 2021 में जनगणना होनी थी। हर 10 साल बाद जनगणना होती थी। लेकिन यह सरकार जनगणना भी करा पाई। 2025 तक भी सरकार जनगणना कराने की स्थिति में नहीं है। सरकार पिछड़ों की सूचना एकत्र नहीं करना चाहती है। देश में पिछड़ों की स्थिति ठीक नहीं है। हमारे देश में कई ऐसे राज्य हैं, जहां पिछड़ों को घोड़ी पर चढ़ने नहीं दिया जाता। लोग जाति-धर्म में बंट गए हैं। जाति-बिरादरी भुलाकर हिंदू-मुसलमान मिलेगा तो देश तरक्की करेगा। किसानों को फसलों का दाम नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

गन्ने का भुगतान मिलों पर बकाया है। आलू का दाम इतना कम है कि कोल्ड स्टोर का किराया भी ज्यादा होगा। मुख्यमंत्री गहरी नींद में सो रहे हैं। जिनके परिवार नहीं होते, उन्हें किसी की चिंता नहीं होती। कार्यक्रम की अध्यक्षता बत्तीसा खाप चौधरी बाबा सूरजमल ने की। इस मौके पर सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, थानाभवन विधायक अशरफ अली खान, क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, जिलाध्यक्ष वाजिद अली, पूर्व विधायक अब्दुल राव वारिश, नवाजिश आलम, जिला पंचायत सदस्य अरविंद पंवार, उमेश पंवार, विक्रांत जावला, राजन जावला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहारों पर घर से निकलने वालों पर होता है मुकदमा
जयंत ने कहा कि इस सरकार में लोग त्योहारों में घर से निकलने से डरते हैं। माता-पिता अपने बच्चों को समझाते हैं कि बाहर मत जाना नहीं तो मुकदमा दर्ज हो जाएगा। ये कुर्सी पर बैठे लोग नहीं बदलेंगे। आने वाली पीढ़ी को समझना होगा और सही दिशा में कदम बढ़ाना होगा।
शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना

कांधला। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने क्षेत्र में हुई आर्मी जवान शहीद छह लोगों की मौत पर दुख प्रकट करते हुए उनके परिजनों के बीच पहुंचकर उन्हें सांत्वना दी। हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
चौधरी जयंत ने गांव भारसी में आर्मी में तैनात रहे राजीव पंवार के परिवार के बीच पहुंचे और उन्हें ढांढस बंधाया। शहीद के चित्र पर पुष्प भी अर्पित किए। इसके बाद सड़क हादसे में मारे गए कांधला निवासी आदिल, सादिक, सोएब और सुन्ना निवासी विवेक , सागर के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरा रालोद परिवार इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ है। इस दौरान उनके साथ जिला पंचायत सदस्य अरविंद पंवार, रालोद जिला अध्यक्ष वाजिद अली, विधायक सदर प्रसन्न चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष सतबीर पंवार, विक्रांत जावला, राजन, इरफान, नजरुल इस्लाम, पप्पू , वाजिद अली आदि लोग मौजूद रहे।

डॉ. हरेंद्र वर्मा के आवास पर पहुंचे
चौधरी जयंत सिंह डाॅ. हरेंद्र सिंह वर्मा के आवास पर परिजनों से मिलने पहुंचे। जयंत चौधरी ने पहुंचकर हरेंद्र वर्मा की पत्नी साधना वर्मा, पुत्र हर्ष वर्मा, पुत्री हिना वर्मा व अन्य परिजनों को सांत्वना दी। जयंत सिंह ने हरेंद्र वर्मा को रालोद परिवार का महत्वपूर्ण सदस्य बताया। जयंत ने कहा कि हरेंद्र वर्मा का असमय हमें छोड़कर जाना मेरी व्यक्तिगत क्षति है। हरेंद्र वर्मा की अस्थियां आज हरिद्वार गंगा घाट पर विसर्जित कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed