फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   'Whoever gives participation in power, vote for that party'

‘सत्ता में जो देगा भागीदारी, उसी दल को वोट’

Mon, 03 Jan 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
'Whoever gives participation in power, vote for that party'
शामली चौधरी चरण सिंह बरातघर में आयोजित उपाध्याय जोगी चेतना मंच के सम्मेलन में बोलते संजय उपाध्य? - फोटो : SHAMLI
शामली। चौधरी चरण सिंह बरातघर में रविवार को उपाध्याय जोगी चेतना मंच का सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्ष नाथ समाज के राधेश्याम भारद्वाज और सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जगपाल दास रहे। उपाध्याय जोगी समाज ने उन्हें एक मांग पत्र सौंपकर राजनीतिक हिस्सेदारी और पार्टी में प्रतिनिधित्व की मांग रखी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संजय उपाध्याय के हाथ मजबूत करें और 2022 में उपाध्याय जोगी समाज समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाए। सरकार बनने पर उपाध्याय जोगी समाज को मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा और सम्मान जनक पद दिया जाएगा। अखिल भारतवर्ष नाथ समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याय भारद्वाज ने कहा कि सामाजिक संगठन मजबूत करें और राजीनीति में बढ़ चढ़कर भाग लें।
विज्ञापन

वरिष्ठ समाजसेवी सतीश उपाध्याय ने कहा कि उपाध्याय जोगी समाज दशकों से भाजपा को वोट करता आया है, लेकिन उत्तर प्रदेश में समाज को कोई सम्मान नहीं दिया। भाजपा ने छह महीने पहले 25 निगम पिछड़ा वर्ग के चेयरमैन बनाए, लेकिन भाजपा ने वह भी सम्मान नहीं दिया। इस उपेक्षा के चलते उपाध्याय समाज भाजपा से नाराज है। 2022 के चुनाव में समाज उसी दल को समर्थन करेगा, जो समाज को भागीदारी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन उपाध्याय चेतना मंच प्रदेशाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने किया। मौके पर पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, पूर्व मंत्री किरणपाल कश्यप, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रसन्न चौधरी, समाजसेवी विजय कौशिक, नाथ समाज के राष्ट्रीय महासचिव अनूप जोगी, प्रांत प्रमुख बबलू उपाध्याय, नवीन उपाध्याय, बाबूराम उपाध्याय, रामफल उपाध्याय, मुकेश उपाध्याय, जोगी अनेश उपाध्याय, सुनील कुमार एडवोकेट, मास्टर धनप्रकाश उपाध्याय, अशोक उपाध्याय, विपिन पुंडीर जोगी, मास्टर मांगेराम उपाध्याय, चंद्रपाल उपाध्याय, राजेंद्र उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed