फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ...when your number comes, then only speak

...जब आपका नंबर आए, तभी बोलें

Sat, 07 Aug 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
...when your number comes, then only speak
शामली नगर पालिका में बैठक लेते सफाई आयोग के चेयरमैन - फोटो : SHAMLI
शामली। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ ने अधिकारियों से कहा कि सफाई कर्मचारियों को पारदर्शिता के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। बैठक के दौरान कुछ सफाई कर्मियों ने अपनी बात रखने की कोशिश की। अध्यक्ष ने उन्हें नंबर आने पर बोलने को कहा, तो इस पर कर्मचारियों में रोष फैल गया। सफाई कर्मियों और अध्यक्ष के बीच कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन

शनिवार को आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ ने नगरपालिका शामली के सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने सभी निकायों के अधिशासी अधिकारियों से मृतक आश्रित सफाई कर्मियों के लंबित मामलों, पेंशन देय अवशेष आदि के बारे में जानकारी ली। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार सफाई कर्मचारियों को ईएसआई और ईपीएफ के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

पंचायतीराज विभाग में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के नाम पते की सूची विभागीय अधिकारियों को उपलब्ध कराने के लिए कहा। इस दौरान आयोग के अध्यक्ष ने अधिकारियों से कहा कि सफाई कर्मचारियों को योजनाओं का पूरा लाभ दिलाएं और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। बैठक के दौरान कुछ सफाई कर्मियों ने अपनी बात रखने की कोशिश की। अध्यक्ष ने उन्हें नंबर आने पर बोलने को कहा तो इस पर कर्मचारियों में रोष फैल गया। इस दौरान सफाई कर्मियों व अध्यक्ष के बीच कहासुनी होने पर बैठक में कुछ देर के लिए शोरशराबा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोग बैठक को छोड़कर जाने लगे, समझाने पर मामला शांत हो गया। बैठक में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज वाल्मीकि, डिप्टी कलेक्टर देवेंद्र सिंह, पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह, सहायक श्रमायुक्त डॉ. संतोष अग्रहरी, घनश्याम पारचा, निशिकांत संगल, दीपक कुमार, शशिकांत और बादल गौतम मौजूद रहे।

----
सफाई कर्मचारी महासंघ ने सौंपा ज्ञापन
शामली। स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ ने राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर निकायों में संविदा कर्मियों को नियमित करने, ठेका प्रथा पर लगे सफाई कर्मियों को समान काम समान वेतन दिलाने, मृतक स्थायी व संविदा कर्मचारी के परिवार से एक सदस्य को नौकरी देने, निकायों में आबादी के अनुसार सफाई कर्मचारियों की नियमित भर्ती किए जाने की मांग की। मौके पर महासंघ के अध्यक्ष नरेश महरोलिया, प्रदीप टांक मायूस, दीपक चंद्रा, देवेंद्र बिड़ला, देवेंद्र ढींगान, मनोज कुमार, शशिकांत पालीवाल, प्रवीण, प्रमोद, मनीष सौदाई मौजूद रहे।

शामली नगर पालिका में आयोजित बैठक में भाग लेते अधिकारी

शामली नगर पालिका में आयोजित बैठक में भाग लेते अधिकारी- फोटो : SHAMLI

शामली नगर पालिका में बैठक के दोरान हंगामा करते सफाई कर्मचारी

शामली नगर पालिका में बैठक के दोरान हंगामा करते सफाई कर्मचारी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed