फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Water is precious, who explained to council

जल है अनमोल, पालिका को कौन समझाए

Sat, 15 Oct 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 15 Oct 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Water is precious, who explained to council
water problem - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जल संरक्षण को लेकर बड़ी बड़ी बातें की जाती हैं। गोष्ठी और सेमिनार होते हैं, मगर जल संरक्षण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जिन कंधों पर, वही जल की बर्बादी के कारण बन रहे हैं। नगरपालिका की ओर से स्थापित पेयजल प्वाइंट की टोटियां शहर में अनेक स्थान पर खराब हो गई हैं। जिस कारण पानी बर्बाद होता रहता है, तो कुछ स्थान पर पाइप लाइन लीकेज के कारण पानी की बर्बादी हो रही है।
विज्ञापन


नगरपालिका परिषद शामली ने शहर में अनेक स्थान पर पेयजल के लिए टंकियां (टोटी प्वाइंट) बनाए गए। बड़ी संख्या में टोटियां खराब होने के कारण जल की बर्बादी हो रही है। इस कारण हजारों लीटर पानी रोजाना बहता रहता है। 
विज्ञापन


इसके लिए पालिका प्रशासन के साथ वह लोग भी जिम्मेदार हैं, जिनके आगे पेयजल आपूर्ति का प्वाइंट लगाए गए। कुछ स्थान पर अनदेखी के कारण पानी की टोटियां खुली छोड़ दी जाती हैं, जिस कारण पेयजल नालियों में बहता रहता है। पेयजल प्वाइंट ही नहीं, कई स्थानों पर पाइप लाइन लीकेज के कारण भी जल बर्बादी हो रही है। लोग नगर पालिका में शिकायत करते हैं, मगर जलकल विभाग पर खास असर नहीं होता। आरोप है कि शिकायती पत्र रख लेते हैं और उन पर कोई कार्रवाई नहीं जाती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भविष्य में हो सकता है बड़ा संकट ः जनपद के सभी पांचों ब्लाक डार्क जोन घोषित है। अर्थात यहां भूजल स्तर काफी नीचे (200 फुट से नीचे) पहुंच गया है। यदि अत्यधिक जल दोहन और जल की बर्बादी पर अंकुश नहीं लगा, तो भविष्य में लोग बूंद बूंद को तरसने के लिए मजबूर हो जाएंगे। 

उधर, ईओ शैलेंद्र मिश्रा का  कहना है कि जल्द ही शहर में जहां भी ऐसी दिक्कते हैं उनका जल्द समाधान कराया जाएगा। साथ ही खराब टोटियों को भी जल्द से जल्द ठीक कराया जाएगा।

गांवों में भी है यही हाल 
गांव कुड़ाना में जल निगम द्वारा किया गया टंकी का निर्माण होने के बाद पाइप लाइन गांव में बिछा दी गई। विभिन्न स्थानों पर पाइप को खुला छोड़ दिया गया है, उन पर टोटी नहीं लगाई गई। पेयजल आपूर्ति शुरू होने पर पानी इस्तेमाल के अलावा बेवजह भी बहता रहता है।

यहां हो रही जल बर्बादी 
1. पंजाबी कॉलोनी में मैन रोड पर स्थित निशांत मेडिकल के बाहर लगी टंकी की टोटी खराब होने के कारण पूरा दिन पानी बहता रहता है। मेडिकल स्टोर संचालक ने बताया कि इसकी शिकायत कई बार क्षेत्रीय सभासद और नगर पालिका कर्मियों से की जा चुकी है। तीन महीने से टोटी खराब है, कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। 
2. पंजाबी कॉलोनी में ही पिछले दो महीने से मंदिर के पास रोड ट्यूबवेल के पास पाइप लाइन लीकेज होने से पानी बर्बाद होता रहता है जिसका आज तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। 

3. नवीन मंडी के मैन गेट के बाहर नगरपालिका द्वारा पशुओं के पानी पीने का बनाया गया हॉज में पूरा दिन पानी चलता रहता। टंकी चलती रहती है और पानी बहता रहता है, मगर उसे बंद करने की कोई जरूरत नहीं समझता। 
4. माजरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने भी टोटी खुली होने पर पानी बर्बाद होता हुआ देखा गया।
5. नवीन मंडी गेट पर भी पानी की टोटी खुली छोड़ने से पानी बहता हुआ पाया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed