{"_id":"603fd0938ebc3e8ca76f6b34","slug":"water-crisis-will-be-once-again-in-the-railpar-shamli-news-mrt5281799183","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलपार में इस बार फिर रहेगा पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलपार में इस बार फिर रहेगा पानी का संकट
विज्ञापन

शामली। शहर के मोहल्ला रेलपार में इस बार फिर से पेयजल का संकट बना रहेगा। पेय जलापूर्ति परियोजना का काम अभी पूरा नहीं हो सका है।
शहरों में पेयजल आपूर्ति की बेहतर व्यवस्था के लिए शासन ने अमृत योजना पिछले साल जनवरी 2020 शुरू की थी। शहर के मोहल्ला रेलपार में पेयजल की समस्या को देखते हुए इस योजना के तहत चयन किया गया। करीब 2500 परिवारों को योजना का लाभ देने के लिए इस मोहल्ले में लगभग 1700 किलोलीटर क्षमता ओवरहैड टैंक का निर्माण, पंप हाउस, दो ट्यूबवेल और करीब 13 किमी पाइप लाइन का निर्माण किया जाना है। इसके लिए शासन से 6.75 करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ था। इसकी कार्यदायी संस्था जल निगम द्वारा इस योजना पर काम शुरू किया गया था। अभी तक निर्माण कार्य पूरा न होने के कारण इस बार भी रेलपार के नागरिकों को पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।
अमृत योजना के अरबन प्लानर जोगेंद्र सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत लगभग 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। ओवरहैड टैंक, दो ट्यूबवेल और पंप हाउस का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू गया है। मई माह तक इस योजना को पूरा कर लिया जाएगा।
कोट
शहर के मोहल्ला रेलपार में पेय जलापूर्ति और बेहतर बनाने के लिए अमृत योजना के तहत ओवरहैड टैंक, ट्यूबवेल व पंप हाउस का निर्माण हो चुका है। पाइप लाइन आदि बिछाने का काम चल रहा है। जल्द ही कार्य पूरा लिया जाएगा। - सुरेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका शामली।