फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Wanted arrested in robbery a year ago

एक साल पहले हुई लूट में वांछित गिरफ्तार

Tue, 28 Jan 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Wanted arrested in robbery a year ago
एक साल पहले हुई लूट में वांछित गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने करीब एक साल पहले महिला से एक लाख रुपये लूटने के आरोप में वांछित चल रहे बदमाश को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने चोरी के एक आरोपी को चाकू और एक पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

शहर कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि करीब एक साल पहले 11 दिसंबर 2018 में आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के मोहल्ला रेलपार निवासी कविता वर्मा मार्केट स्थित बैंक से अपने खाते से एक लाख रुपये निकालकर जा रही थी। रास्ते में जब वह बुढ़ाना रोड पर रेलवे फाटक के निकट पहुंची तो बाइक सवार युवक उससे एक लाख रुपये लूटकर फरार हो गया था। पीड़िता ने कोतवाली में अज्ञात में मुकदमा दर्ज हुआ था। कोतवाल ने बताया कि इस वारदात में तंजीम निवासी कस्बा बघरा थाना तितावी जिला मुजफ्फरनगर का नाम सामने आया था। पुलिस उसको तलाश कर रही थी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को लूट में वांछित चल रहे आरोपी तंजीम को उसके घर से गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। इसके अलावा शहर के मोहल्ला राजोवाला निवासी नदीम को एक चाकू और एक पेटी देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। कोतवाल ने बताया कि नदीम चोरी का आरोपी है, पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed