फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   vyavsayik faslon ko milega badhawa

व्यवसायिक फसलाें को मिलेगा बढ़ावा

Fri, 04 Nov 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 04 Nov 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
शामली में  आई स्पर्श योजना में चयनित भैंसवाल गांव में किसानों का जीवन स्तर सुधारने के लिए अश्वगंधा, लेवन ग्रास, मामा रोजा, तुलसी, स्टेबिया,  किनौवा चिया, रोजी कौच बीज एवं व्यवसायिक फसलों के उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा। विद्यालय में बैठने के लिए आधुनिक फर्नीचर की व्यवस्था होगी।    
विज्ञापन



आई स्पर्श स्मार्ट योजना में चयनित भैंसवाल गांव का शासनादेश जिला मुख्यालय पर प्राप्त हो गया है। उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव डॉक्टर सुधीर एम बोबडे और रेणुका कुमार ने पत्र के मुताबिक गांव में जन सुविधा केंद्र, आरओ वाटर सिस्टम, सोलर स्ट्रीट सिस्टम, स्मार्ट विद्यालय, विद्यालय में पुस्तकालय, सार्वजनिक स्थलों पर फलदार और छायादार पेड़ लगाए जाएंगे। विद्यालयों में बच्चों के खेलने के लिए झूलों की स्थापना की जाएगी। यदि गांव में कोई पर्यटन स्थल है तो उसे भी विकसित किया जाएगा। 
विज्ञापन



महिलाओं के लिए स्वरोजगार की व्यवस्था की जाएगी। ग्रामवासियों को बस यातायात, आटो मरम्मत की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। गांव में पानी की निकासी के लिए सीवरेज, ड्रेनेज, वाटर  हार्वेस्ंिटग की समुचित व्यवस्था  होगी। खुले में शौच से मुक्त बायोगैस संयंत्र की स्थापना की होगी। योजना को संचालित करने के लिए
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम स्तरीय क्रियान्वयन समिति में एसडीएम अध्यक्ष, खंड विकास अधिकारी उपाध्यक्ष, सहायक विकास अधिकारी सदस्य सचिव होंगे। अध्यक्ष द्वारा प्रगति शील किसान, प्रधानाध्यापक, एएनएम, एक तिहाई महिलाओं का प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। ग्राम स्तरीय क्रियान्वयन  समिति जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति के माध्यम से राज्य स्तरीय समिति  विकास कार्यों की योजना के प्रस्ताव भेजे जाएंगे। 


जिलास्तरीय अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष डीएम अध्यक्ष, सीडीओ सदस्य सचिव, जिले के सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी सदस्य होंगे। योजना एक अप्रैल से लेकर 31 मार्च तक लागू रहेगी। जिसमें  एक वर्ष अंदर तीन करोड़ रुपये विकास कार्यों पर खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed