फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Voting will be held on February 10 in all the three assembly seats of the district.

जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी को मतदान होगा

Sat, 08 Jan 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Voting will be held on February 10 in all the three assembly seats of the district.
शामली। चुनाव आयोग ने प्रदेश में विधानसभा चुनावों की घोषणा कर दी। जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर प्रथम चरण 10 फरवरी को मतदान होगा। कुल 956354 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे, इनमें 518583 पुरुष और 437771 महिला मतदाता शामिल हैं। प्रथम चरण के मतदान के लिए चुनाव आयोग की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। प्रशासन ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार शाम को जिले से राजनीतिक दलों के होर्डिंग हटाने का काम शुरू हो गया।
विज्ञापन

------
पांच साल में बढ़े 47708 मतदाता
जिला मुख्यालय पर चुनाव कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2017 में जिले में कुल 908530 मतदाता थे, जिनमें 499400 पुरुष और 409130 महिला मतदाता शामिल थे। इस बार बढ़कर 956354 मतदाता हो गए हैं, जिसमें 518583 पुरुष और 437771 महिला मतदाता शामिल हैं। इस प्रकार पिछले पांच सालों में जिले में 47708 मतदाता बढ़े हैं।
विज्ञापन

------
27777 मतदाता पहली बार डालेंगे वोट
10 फरवरी को प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में 27777 मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। चुनाव कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक मतदाता सूची में 27777 नए मतदाता शामिल हुए हैं। मृतकों के और एक नाम के दो वोट होने पर 20914 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विधानसभा में वर्तमान विधायक
कैराना नाहिद हसन
थानाभवन सुरेश राणा विधायक मौजूदा गन्ना मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार।
शामली तेजेंद्र निर्वाल
-------------
शामली जिले की विधानसभा के मतदाताओं का आंकड़ा
साल- पुरुष महिला कुल मतदाता
2017- 499400- 409130- 908530
2021- 518583- 437771- 956354
---------------
विधानसभा चुनाव 2022 का आंकड़ा
शामली जिले की जनसंख्या- 1528279
विधानसभा- कैराना, शामली, थानाभवन
कुल मतदाता- 956354
मतदेय स्थल -1067
मतदान केंद्र - 459
---------------
कैराना
कुल मतदाता- 317178
पुरुष 170538
महिला 146640
अन्य 13
----------
थानाभवन
कुल मतदाता- 344732
पुरुष 176766
महिला 167966
अन्य 48
---------------
शामली
कुल मतदाता- 307484
पुरुष 168415
महिला 139096
अन्य 9
---------
मतदेय केंद्र और मतदेय स्थलों का आंकड़ा
विधानसभा मतदेय केंद्र मतदेय स्थल
कैराना- 162 -355
थानाभवन- 166 -370
शामली- 131 - 342
---------------------
2017 के विधानसभा का चुनाव का परिणाम
शामली विधानसभा कुल मतदान 196347
उम्मीदवार पार्टी वोट मिले
तेजेंद्र निर्वाल भाजपा 70085
पंकज मलिक कांग्रेस 40365
बिजेंद्र सिंह रालोद 33551
मनीष चौहान निर्दलीय 31824
-----------
कैराना विधानसभा कुल मतदान
उम्मीदवार पार्टी वोट मिले
नाहिद हसन सपा 98830
मृगांका सिंह भाजपा 77668
अनिल चौहान रालोद 19992
दिवाकर देशवाल बसपा 6888
--------------
थानाभवन विधानसभा कुल मतदान
उम्मीदवार पार्टी वोट मिले
सुरेश राणा भाजपा 90995
अब्दुल वारिस बसपा 74178
जावेद राव रालोद 31275
सुधीर कुमार सपा 13480
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed