फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Voter registration centers will be set up in educational institutions

शिक्षण संस्थानों में स्थापित होंगे मतदाता पंजीकरण केंद्र

Thu, 18 Nov 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Voter registration centers will be set up in educational institutions
शामली कलेक्ट्रेट में आयोजित मतदाता पंजीकरण अभियान के दोरान शिक्षको की बैठक लेती डीएम जसजीत कौर ? - फोटो : SHAMLI
शामली। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। डीएम ने कहा कि रोस्टर के अनुसार गतिविधियां संचालित की जाए। उसके अंतर्गत कितने नए मतदाता पंजीकरण आवेदन प्राप्त हुए हैं, उससे भी अवगत कराया जाए।
विज्ञापन

कार्यशाला में पावर प्वाइंट के माध्यम से स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉ. अजय बाबू शर्मा ने स्वीप के उद्देश्यों और वीआरसी के गठन और संचालन की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया। महाविद्यालयों में व कॉलेजों में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना और स्काउट गाइड के स्वयंसेवक ईएलसी के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं के पंजीकरण में सहयोग के लिए जागरूकता कार्यक्रम संचालित करेंगे। इस दौरान बैठक में एडीएम संतोष कुमार सिंह, स्वीप नोडल अधिकारी डीआईओएस सरदार सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी वेदपाल सिंह के अलावा देवेंद्र सिंह, राजन, अलाउद्दीन, आफाक, हिमांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्थापना दिवस को सफल बनाने के लिए बैठक
जलालाबाद। कस्बे के मोहल्ला खटीकान में डॉ. सुनील पंवार के आवास पर बुधवार को बैठक हुई। जिसमें अखिल भारतीय खटीक महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश जौहरी, मदन तितोरिया का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। राकेश जौहरी ने बैठक में खटीक समाज से कहा कि अखिल भारतीय खटीक महासभा के दिल्ली में प्रस्तावित 25वें स्थापना दिवस समारोह में 21 नवंबर को दिल्ली पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। बैठक में प्रेमचंद पंवार, नाथीराम पंवार, रघुवीर सिंह, डॉ. सोमनाथ, मनीष, रामकुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed