फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Viral patients increasing, crowded hospitals

जनपद में वायरल के बढ़ रहे मरीज, अस्पतालों में लगी भीड़

Tue, 28 Sep 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Viral patients increasing, crowded hospitals
शामली जिला अस्पताल - फोटो : SHAMLI
वायरल के बढ़ रहे मरीज, अस्पतालों में लगी भीड़
विज्ञापन

शामली। जिले में वायरल बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। सरकारी व निजी अस्पतालों में बुखार, नजला, जुकाम व खांसी के मरीजों की भीड़ लग रही है। जिले में अब तक एक किशोरी में डेंगू बुखार की पुष्टि हो चुकी है जबकि महिला व बच्चे समेत तीन की बुखार से मौत हो चुकी है। जिले में रोजाना सरकारी अस्पतालों में 250 से 300 मरीज वायरल बुखार के आ रहे हैं।
सितंबर में वायरल बुखार का प्रकोप चल रहा है। नजला, जुकाम व खांसी के मरीज भी बढ़ रहे हैं। सरकारी व निजी अस्पतालों में वायरल से पीड़ित मरीजों की भीड़ लग रही है। सीएचसी शामली समेत जनपद के सभी सरकारी अस्पतालों में रोजाना 250 से 300 मरीज वायरल के आ रहे हैं। जिले में अब तक मलेरिया के लगभग 15 केस सामने आ चुुके हैं। टायफाइड बुखार के भी मरीज मिल रहे हैं। जिले में अब तक डेंगू बुखार की एक किशोरी में पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा 15 दिन पहले कच्ची गढ़ी में एक महिला की और छह दिन पहले गांव उमरपुर में छह साल के बालक की बुखार से मौत हुई है। इससे पहले चौसाना क्षेत्र के एक व्यक्ति की बुखार से मौत हुई थी।
विज्ञापन

बाल रोग चिकित्सक डॉ. वेद भानू मलिक का कहना है कि उनके यहां 90 प्रतिशत से ज्यादा मरीज वायरल बुखार, नजला, जुकाम व खांसी के आ रहे हैं। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल का कहना है कि जनपद की सभी सीएचसी व पीएचसी पर बुखार पीड़ितों के उपचार और जांच की सुविधा है। अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध है। बुखार की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed