{"_id":"68b8939daf02a4c91d0e37e2","slug":"viral-infection-is-affecting-the-throat-in-rain-number-of-patients-in-hospitals-increases-shamli-news-c-26-1-smrt1048-148898-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बारिश में गले को जकड़ रहा वायरल संक्रमण, अस्पतालों में बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बारिश में गले को जकड़ रहा वायरल संक्रमण, अस्पतालों में बढ़े मरीज
विज्ञापन
जिला अस्पताल में चिकित्सक को दिखाने के लिए मरीजों की लगी लाइन । संवाद
शामली। जिले में लगातार बारिश से वायरल संक्रमण के मरीज बढ़ रहे हैं। संक्रमण पहले गले को जकड़ रहा है। इसके बाद खांसी जुकाम और वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में 500 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं। चिकित्सक दवा के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
जिले के मौसम में तेजी से बदलाव आया है। तीन दिन से लगातार बारिश चल रही है। मौसम में आए बदलाव का असर लोगों की सेहत बिगाड़ रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में वायरल संक्रमण पीड़ित लोगों की भीड़ लगी है। वायरल संक्रमण पहले गले को जकड़ता है। गले में दर्द होने के बाद नजला, खांसी के साथ वायरल बुखार हो रहा है। ओपीडी में आने वाले मरीजों में 40 प्रतिशत मरीज वायरल संक्रमण के आ रहे हैं।
चिकित्सक समद अली ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण वायरल संक्रमण से लोग बीमार हो रहे हैं। इस मौसम में लोगाें को सावधानी बरतने की जरूरत है। जिला अस्पताल के सीएमएम डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया मौसम में नमी बनने से वायरस पनपते हैं। जब ये वायरस शरीर में पहुंचते है तो सबसे पहले गले में इसका असर पड़ता है। इससे गले में खराश व एलर्जी होने की आशंका रहती है। वायरल से पीड़ित व्यक्ति के खांसने व छींकने से भी लोग इसकी चपेट में आ जाते हैं, इसलिए लोगों को इस मौसम में बचाव करने की जरूरत है।
विज्ञापन
-- --
वायरल संक्रमण के लक्षण
-गले में खुजली व जलन होना।
-सूजन और खराश होना।
-सूखी खांसी होना।
-बोलने या निगलने में परेशानी होना।
-गले में कफ जमा होना
--
बचाव
मौसम के अनुसार पूरी बाजू के कपड़े पहनें।
ज्यादा ठंडा पानी व पेय पदार्थों का सेवन न करें।
ज्यादा देर तक या बार-बार पानी में भीगने से बचें।
गले में खराश होने पर गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे करें।
घर से बाहर निकलने पर फेस मास्क लगाएं।
वायरल संक्रमण होने पर चिकित्सक की सलाह से दवा लें।