{"_id":"611aa9bc8ebc3e432357d9ae","slug":"villagers-uproar-over-the-end-of-corona-vaccine-shamli-news-mrt5520768200","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन खत्म होने पर ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन खत्म होने पर ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन
बाबरी क्षेत्र के गांव रायपुर में टीका लगवाने के लिये लगी भीड़
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैक्सीन खत्म होने पर ग्रामीणों का हंगामा
शामली, बाबरी। गांव रायपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम मंगलवार की सुबह प्राथमिक विद्यालय में कोरोनारोधी टीकाकरण करने पहुंची। दोपहर बाद वैक्सीन खत्म हो गई, जिस पर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। ग्राम प्रधान इकबाल ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह से टीका लगवाने के लिए आए हुए हैं, अब वैक्सीन खत्म होना बताया जा रहा है। ग्राम प्रधान ने स्वास्थ्य विभाग की टीम से बात की तो 160 लोगों को वैक्सीन लगना बताया गया, जबकि सूची में 250 डोज का लक्ष्य होना लिखा था। प्रधान ने ग्रामीणों को शांत कर सीएमओ संजय अग्रवाल से फोन पर वार्ता की। सीएमओ ने जल्द ही गांव में फिर टीकाकरण कैंप लगाने का आश्वासन दिया। हंगामा करने वालों में रूपमती, हारून, नसीम, पीतम, रवि, रूपकुमार, गीता देवी आदि शामिल रहे।
हनुमानधाम पर कैंप में 301 लोगों को लगे टीके
शामली। मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम पर द्वितीय कोविड-19 वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। मंदिर समिति व स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त रूप से कैंप का संचालन किया। मंदिर समिति के सचिव राजकुमार मित्तल ने बताया कि सोमवार को कैंप में 301 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई है। इस अवसर पर संदीप नामदेव, पुनीत द्विवेदी, अमित प्रजापति, शिवम गिरि आदि मौजूद रहे।
उधर, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई वीवी इंटर कॉलेज शामली में वैक्सीन जागरूकता अभियान के अंतर्गत ऑनलाइन वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. आरपी शर्मा, विद्यालय उप प्रबंधक शिवचरण संगल, प्रधानाचार्य एसके आर्य, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराग शर्मा और समाजसेवी वैभव संगल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर संयुक्त शिक्षा निदेशक ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस महामारी को परास्त करने के लिए सभी को एक दूसरे का साथ देकर आगे बढ़ना है। वैक्सीनेशन कराकर खुद को एवं समाज को सुरक्षित करना है। इस अवसर नरेंद्र शर्मा, राजनाथ सिंह, अमरपाल सिंह, विनोद कुमार, राजीव गोयल, संदीप मित्तल, श्रवण, सुशील आदि मौजूद रहे।